Headlines

हिमाचल: ‘जनता ही क्यों दे बलिदान, पहले अपनी…’, PM मोदी की अपील पर बोले कांग्रेस नेता कुलदीप राठौर


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से सोना कम खरीदने, पेट्रोल-डीजल का उपयोग घटाने और विदेश यात्राएं सीमित करने की अपील पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने इसे देश की चरमराती अर्थव्यवस्था का सीधा संकेत बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

शिमला में प्रतिक्रिया देते हुए राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद पूरे देश में अनिश्चितता और असुरक्षा का माहौल कुलदीप राठौर ने इसे देश की चरमराती अर्थव्यवस्था का सीधा संकेत बताया बन गया है. इस अपील से सराफा बाजार (Gold Market), टूर एंड ट्रैवल्स और एविएशन इंडस्ट्री में अफरातफरी मच गई है.

राठौर ने सवाल उठाया कि चुनाव से पहले सरकार ने ऐसी किसी आर्थिक स्थिति का जिक्र क्यों नहीं किया? चुनाव खत्म होते ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भारी भरकम बढ़ा दिए गए, जिसका सीधा असर होटल-रेस्टोरेंट उद्योग और आम जनता की जेब (महंगाई) पर पड़ेगा.

हिमाचल: 21 पुलिसकर्मियों सहित 31 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, इस मामले में सुक्खू सरकार उठा रही बड़ा कदम

‘राहुल गांधी की बात हुई सच, विदेश नीति भी फेल’

राठौर ने याद दिलाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनाव के बाद देश गहरे आर्थिक संकट की ओर जा सकता है, जो अब सच साबित हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की विदेश नीति को विफल बताते हुए कहा कि अमेरिका के दबाव में आकर रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने की नीति बदल दी गई, जिसका भारी नुकसान देश की अर्थव्यवस्था को झेलना पड़ा है.

‘जनता ही क्यों करे त्याग, मंत्री रोकें अपनी विदेश यात्राएं’

कांग्रेस नेता ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर देश के आर्थिक हालात वाकई खराब हैं, तो प्रधानमंत्री को जनता पर बोझ डालने से पहले अपनी सरकार के फिजूल खर्चों पर रोक लगानी चाहिए. मंत्रियों, अफसरों की विदेश यात्राओं और सरकारी वाहनों के बेतहाशा उपयोग पर सबसे पहले कैंची चलनी चाहिए. राठौर ने पीएम के बयान को “इंटरनल इमरजेंसी का संकेत” बताते हुए कहा कि सरकार खुद कोई त्याग नहीं करना चाहती, सिर्फ जनता से बलिदान मांग रही है.

‘1971 के युद्ध से तुलना करना गलत’

इस स्थिति की तुलना 1971 के युद्ध (जब महिलाओं ने गहने दान किए थे) से करने पर राठौर ने कहा कि उस समय देश पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ रहा था. आज ऐसी कोई आपात स्थिति नहीं है, इसलिए हर फैसले को जबरन अतीत से जोड़ना पूरी तरह गलत है.

नारकंडा में आइस स्केटिंग रिंक प्रोजेक्ट शुरू

अंत में अपने विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि नगर पंचायत नारकंडा में हाल ही में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसके लिए वे जनता के आभारी हैं. उन्होंने बताया कि नारकंडा को पर्यटन के नक्शे पर विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए वहां ‘आइस स्केटिंग रिंक’ परियोजना पर काम शुरू हो चुका है.

Himachal News: लाहौल में बर्फबारी से बढ़ी किसानों की चिंता, 50 फीसदी फसलें प्रभावित, कई जिलों में अलर्ट जारी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *