Headlines

हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशअध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला है. मंगलवार को शिमला में डॉ. बिंदल ने कहा कि पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में मिले जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है और 2027 के चुनावों में भी जनता इसका करारा जवाब देगी.

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर डॉ. बिंदल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि डॉ. परमार केवल हिमाचल के निर्माता ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और जनकल्याणकारी शासन के प्रतीक थे. कृषि, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे मूलभूत विषयों पर उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है. डॉ. परमार का यह मानना कि “सड़कें हमारी भाग्य रेखा हैं”, उनकी दूरदर्शी विकास दृष्टि को दर्शाता है.

हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद

कांग्रेस की ‘गारंटियों’ पर दागे तीखे सवाल

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. बिंदल ने सुक्खू सरकार को उनके चुनावी वादों पर जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 में कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड देखेगी. उन्होंने सरकार से सवाल पूछे:

  • पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा कहां गया?
  • 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा कहां हवा हो गया?
  • महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने की गारंटी का क्या हुआ?

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश का बेरोजगार युवा आज भी रोजगार की राह देख रहा है, जबकि सरकार केवल अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने, भाई-भतीजावाद और बैकडोर भर्तियों में व्यस्त है.

‘निकाय चुनावों में 10 जिलों में मिली जीत जनता का जवाब’

डॉ. बिंदल ने कहा कि जनता विकास, रोजगार और सुशासन चाहती थी, लेकिन उसे केवल निराशा, आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक अव्यवस्था मिली है. उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनावों में 11 में से 10 जिलों में भाजपा की शानदार जीत इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है.

उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनावी परिणामों से व्यथित होकर भविष्यवाणियां करने लगे हैं, जबकि उन्हें भविष्य की चिंता छोड़कर जनता से किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए. डॉ. बिंदल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास और सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में आगे बढ़ रही है.

बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- ‘नतीजों से कांग्रेस को फायदा’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *