Headlines

होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम


यूएस-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया है. भारत सरकार ने नाविकों की सुरक्षा के लिए सीफेयरर फर्स्ट (Seafarer-First) कैंपेन शुरू किया है. इसके तहत फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में जाने वाले हर जहाज पर मौजूद हर भारतीय नाविकों की जानकारी सरकार के पास होगी. साथ ही उनकी सुरक्षा तय की जाएगी, चाहे जहाज किसी भी देश का हो.

भारत सरकार ने यह फैसला होर्मुज स्ट्रेट में यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल अटैक में भारतीय नाविक की मौत के बाद लिया है. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, ‘भारत ने जहाजों पर हुए हमलों को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी और आपत्ति जाहिर की है. इन हमलों के चलते भारतीय नाविकों की मौत और गंभीर चोटें आई हैं, जो वैश्विक सप्लाई चेन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने वाले प्रमुख कर्मचारी हैं. मैं हर भारतीय नाविक और उनके परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर संभव तरीके से और हर कीमत पर आपकी मदद करने के लिए तैयार है.’

विदेश मंत्रालय ने जताई गहरी चिंता

इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट के पास हुए हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर गहरी चिंता जताई थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि भारत ने इस घटना पर ईरान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस हमले में हमने एक अनमोल भारतीय नागरिक को खो दिया. कई भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.

ईरान से दर्ज कराया विरोध

जायसवाल ने बताया क‍ि हमने इस मामले पर ईरानी पक्ष के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और साफ कहा कि जिन हमलों की हमने निंदा की है, उन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए. ओमान के समुद्र क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट में दो ईरानी क्रूज मिसाइलों ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो टैंकरों को निशाना बनाया. अमीरात न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.

ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट… अमेरिका का ईरान पर ‘डबल अटैक’, तेहरान पर लगाए कई बैन, युद्ध के बड़े अपडेट

होर्मुज में शिप पर अटैक से एक भारतीय की हुई थी मौत

रिपोर्ट के अनुसार, मोम्बासा और अल बहियाह नामक दोनों टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से गुजर रहे थे. हमले के दौरान दोनों टैंकर प्रभावित हुए. हमले में मोम्बासा पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हुए. इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं.

Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के ‘इकोनॉमिक बम’ का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *