बैंगलुरु में 11 लाख रुपये के पैकेज वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर एक शख्स अपने घर वापस लौट आया. उसने वहां कोई बहुत बड़ी आईटी कंपनी नहीं खोली, बल्कि शुद्ध पीने के पानी का लोकल बिजनेस (Water Purification Plant) शुरू कर दिया. अब वह अपने ही घर से पानी के कैन बेचकर हर महीने लाखों रुपये छाप रहा है. सोशल मीडिया पर जब उसकी इस तरक्की और कमाई का गणित शेयर हुआ, तो लोग हैरान रह गए और यह कहानी जमकर वायरल हो रही है.
11 लाख की नौकरी छोड़ पकड़ा बिजनेस का रास्ता
अंकित पांडे (Ankit Pandey) नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने इस दोस्त की अनोखी कहानी शेयर की. अंकित ने बताया कि उसका दोस्त बैंगलुरु में सालाना 11 लाख रुपये की 9-से-5 वाली नौकरी करता था. लेकिन कॉर्पोरेट की भागदौड़ और प्रमोशन के पीछे भागने के बजाय उसने खुद का काम शुरू करने का फैसला किया. वह नौकरी छोड़कर अपने घर वापस आया और अपनी ही जमीन पर पानी साफ करने का एक छोटा सा प्लांट लगा लिया.
My friend quit his ₹11 LPA 9-to-5 job in Bengaluru.
Now he earns nearly ₹28 lakh a year from his home.
Instead of chasing promotions, he went back home and started a simple water purification business.
He installed a water purification plant on his own property and connected… pic.twitter.com/uY3mfTd0d3
— Ankit Pandey (@iamankitpande) August 3, 2026
कमाई का पूरा गणित..कैसे बनती है 2.35 लाख की बचत?
अंकित ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त के बिजनेस का पूरा हिसाब-किताब भी समझाया कि वह हर महीने इतने पैसे कैसे कमा लेता है-
सप्लाई और बिक्री: उसने आसपास की कॉलोनियों के लगभग 300 घरों और दुकानों को अपने साथ जोड़ा है. वह हर दिन लगभग 300 पानी के कैन सप्लाई करता है.
रोजाना और महीने की कमाई: एक कैन की कीमत 30 रुपये है. इस हिसाब से उसकी रोज की कमाई 9,000 रुपये और महीने की कुल कमाई लगभग 2.70 लाख रुपये हो जाती है.
महीने का खर्चा: पानी साफ करने और बिजली का बिल करीब 15,000 रुपये आता है. पानी की गाड़ियों और डिलीवरी का खर्चा 20,000 रुपये बैठता है. अपनी जमीन होने की वजह से दुकान या जगह का किराया Zero है.
शुद्ध मुनाफा (Profit): सारे खर्चे घटाने के बाद उसे हर महीने लगभग 2.35 लाख रुपये का सीधा मुनाफा होता है, जो साल का करीब 28.5 लाख रुपये बनता है.
“ग्लैमरस नहीं, काम आने वाला बिजनेस चुनो”
अंकित ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कभी-कभी सबसे अच्छा बिजनेस वो नहीं होता जो दिखने में बहुत बड़ा या ग्लैमरस लगे, बल्कि वो होता है जो लोगों की रोजमर्रा की किसी जरूरत या समस्या को पूरा करे. पोस्ट के आखिर में अंकित ने लोगों से पूछा “क्या आप 11 लाख की नौकरी छोड़कर ऐसा बिजनेस करना पसंद करेंगे?”
यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं तारीफ
इस पोस्ट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और शख्स की हिम्मत और सोच की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…”आराम की जिंदगी से बाहर निकलने का यही फायदा है. मेहनत तो लग रही होगी, लेकिन अगर परिवार खुश है और आप उनके साथ हैं, तो सारी मेहनत वसूल है.” दूसरे यूजर ने लिखा… “असली समस्या को हल करने का बेहतरीन उदाहरण. लगातार मांग वाले बिजनेस में कॉरपोरेट नौकरी से ज्यादा सफलता और संतुष्टि मिलती है.” तीसरे यूजर ने कहा…”कैश फ्लो को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कौन सा जॉब टाइटल है.
यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
