दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अभूतपूर्व बताया है. उन्होंने कहा इस भाषण में भारत के 13 सालों के सफर को रेखांकित किया है.
बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जब वे 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे और अब 13 साल बाद बतौर प्रधानमंत्री कॉलेज के समारोह में छात्रों को संबोधित किया, तो इसमें क्या बड़े बदलाव हुए बताने की कोशिश की है.
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी को कर रहे कॉपी’, PM मोदी के SRCC कार्यक्रम पर बोले कन्हैया कुमार
राघव चड्ढा ने लिखा, “2013 से 2026 तक. वही SRCC. वही स्पीकर. लेकिन भारत बिल्कुल अलग है. तेरह साल पहले, भारत के बारे में ज़्यादातर बातचीत हमारी क्षमता को सामने लाने के बारे में होती थी. आज, बातचीत AI, अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और भारत से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियाँ बनाने के बारे में हो रही है. जो कोई भी आज शुरुआत कर रहा है, उसके लिए यह बदलाव बहुत मायने रखता है. हम भारत की क्षमता के बारे में बात करने से आगे बढ़कर अब भारत के बड़े पैमाने (स्केल) के बारे में बात कर रहे हैं.”
पीएम मोदी का भाषण और भारत का परिवर्तन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में इससे पहले 2013 में भाषण दिया था, उस समय वे गुरजात के मुख्यमंत्री थे. उस समद जो देश की चर्चा में संभावनाओं को खोलने, नीतिगत बाधाओं व आर्थिक चुनौतियों पर अधिक शामिल थीं. आज 13 साल बाद नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री उसी कॉलेज के समारोह में पहुंचे. इस बार विषय बदल चुके थे. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते भारत की मौजूदा तस्वीर पेश की. जिसमें अब AI, आधुनिक तकनीक, निर्माणम और आविष्कार के साथ भारत से विश्वस्तरीय कंपनियों की बात हो रही है.
युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बदलाव
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इन बदलावों को युवाओं के लिउए महत्वपूर्ण बताया. उनके मुताबिक आज करियर शुरू करने वाले युवाओं के लिए यह बदलाव काफी महत्व रखता है, क्योंकि अब भारत में सिर्फ संभावनाओं की नहीं, बल्कि उसके स्केल और दुनिया तक पहुंचने की बात हो रही है. उन्होंने अपनी पोस्ट से यही बड़ा बदलाव जताने की कोशिश की है.
यह भी पढ़ें: MCD की SC कल्याण समिति पर बढ़ा विवाद, AAP पार्षदों ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल
