Headlines

1317 दिन का सूखा नहीं हुआ खत्म, शतक से चूके बाबर आजम; सेंचुरी के करीब रन आउट


बाबर आजम (Babar Azam) एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने से चूक गए. वह अपने 1317 दिन का सूखा खत्म करने में नाकाम रहे. शतक के करीब पहुंचकर बाबर रन आउट हो गए. त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान बाबर 88 रन पर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 1 छक्का निकला. वह 12 रन से चूक गए. 

इससे पहले बाबर के बल्ले से टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था. लिहाजा उन्हें फॉर्मेट में शतक लगाए हुए करीब 4 साल का वक्त गुजर चुका है.  

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में भी बाबर अर्धशतक का आंकड़ा ही पार कर सके थे. दूसरी पारी में वह 58 रन पर नाबाद रहे थे और दूसरी तरफ पूरी टीम ऑलआउट हो गई थी. गौर करने वाली बात यह है कि सीरीज की शुरुआत से पहले हुए वॉर्मअप मैच में बाबर के बल्ले से शतक आया था. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि सीरीज में भी वह शतक जड़ेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है. अब दूसरी पारी में फैंस को बाबर से एक बार फिर शतक की उम्मीद होगी. 

9 शतक पर अटके बाबर, गिल और ब्रूक निकले आगे 

2023 की शुरुआत (जनवरी) तक भारतीय के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 1 शतक लगाया था. वहीं इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने उस वक्त तक टेस्ट क्रिकेट में 3 शतक जड़े थे. बाबर आजम उस वक्त 9 शतक लगा चुके थे. अब अगस्त 2026 की शुरुआत तक, गिल और ब्रूक ने बाबर को शतकों के मामले में पछाड़ दिया है. 

टेस्ट क्रिकेट में शतक

खिलाड़ी जनवरी 2023 अगस्त 2026
बाबर 9 शतक 9* शतक
ब्रूक 3 शतक 10 शतक
गिल 01 शतक 11 शतक

बाबर आजम का टेस्ट करियर 

नजर डालें बाबर के टेस्ट करियर पर, तो अब तक उन्होंने फॉर्मेट में 64 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 117 पारियों में बैटिंग करते हुए बाबर 43.46 की औसत से 4650 रन बना चुके हैं, जिसमें 9 शतक और 33 अर्धशतक शामिल रहे. 

 

यह भी पढ़ें: Explained: BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *