Headlines

18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?


एक्टर अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा टीवी के पॉपुलर कपल हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. हालांकि, अब खबरें हैं कि कपल 18 महीनों से अलग रह रहे हैं. हालांकि, दोनों के सेपरेशन और तलाक को लेकर कोई खबर नहीं है.

अलग रह रहे अमृता और हिमांशु
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कपल डेढ़ साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं. हालांकि, सोर्स ने बताया कि दोनों के बीच के रिश्ते ठीक हैं. दोनों के अलग रहने का मतलब ये नहीं है कि वो अपनी सादी खत्म कर रहे हैं. 

सोर्स ने बताया, ‘दोनों डेढ़ साल अलग-अलग घरों में रह रहे हैं. उनके बीच तलाक और सेपरेशन की कोई बात नहीं है. दोनों के एक-दूसरे के साथ रिश्ते अच्छे हैं.’  

बता दें कि पिछले कुछ सालों से उनके रिलेशनशिप को लेकर कई बार अफवाहें उड़ी. क्योंकि दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बहुत कम फोटोज शेयर करते हैं. हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया. 

अमृता और हिमांशु ने टाइम ऑफ्स इंडिया से कहा था, ‘हम अभी भी शादीशुदा हैं. इसके अलावा हम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहते हैं.’

South Theatre Release: ‘डीसी’ से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

 

ट्रोल्स को दिया था अमृता और हिमांशु ने जवाब

वहीं कुछ समय पहले अमृता ने ट्रोल्स को भी जवाब दिया था. दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने अमृता से सवाल किया था कि हिमांशु उनकी हाउस वॉर्मिंग सेरेमनी में क्यों नहीं थे. इस पर अमृता ने कहा था, ‘क्या पति ही सबकुछ है? मेरे पेरेंट्स और बहन और फैमिली कुछ नहीं?’ वहीं हिमांशु ने भी उन खबरों पर रिएक्ट किया था, जिनमें कहा गया था कि अमृता ने सोशल मीडिया पर उन्हें ब्लॉक कर दिया है. 

हिमांशु ने कहा था, ‘ये सालों पहले हुआ और अचानक हुई चीज थी. इसे हमारे रिलेशनशिप पर रिफ्लेक्शन के तौर पर नहीं देखा जा सकता है.’

अब लेटेस्ट खबरों पर हिमांशु या अमृता में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है.

अमृता और हिमांशु की लव स्टोरी
कपल की पहली मुलाकात 2004 में हुई थी. दोनों रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स में पहली बार मिले थे. इसके बाद उनके बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर दोनों के बीच प्यार हुआ. दोनों ने एक दशक तक डेट किया. उनकी डेटिंग काफी लंबी चली. इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया. उन्होंने जनवरी 2015 में शादी कर ली. उनकी शादी दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई. इसी साल दोनों रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में नजर आए. दोनों ने अपने डांस से खूब इंप्रेस किया. उन्होंने नच बलिए 7 की ट्रॉफी अपने नाम की. दोनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल बन गए थे.

18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?

इन फिल्मों में नजर आईं अमृता

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमृता मराठी और हिंदी सिनेमा में काम कर रही हैं. इसके अलावा वो ओटीटी में भी नजर आ रही हैं. अमृता ने 2004 में फिल्म ‘सांझ’ से हिंदी डेब्यू किया था. वहीं ‘गोलमाल’ से मराठी फिल्मों में डेब्यू किया था.  

उन्होंने ‘कॉन्ट्रैक्’ट, ‘फूंक’, ‘फूंक 2’, ‘शाला’, ‘अर्जुन’, ‘सतरंगी रे’, ‘राजी’, ‘रंगून’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘मलंग’, ‘देजा वु’, ‘चंद्रमुखी’, ‘ऑटोग्राफ’, ‘लाइक आनी सब्सक्राइब’ जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 2025 में SuSheela SuJeet में कैमियो रोल प्ले किया. वो इंग्लिश शॉर्ट फिल्म 08:08 में भी नजर आईं. इसके अलावा वो ‘फ्रेजाइल’, ‘द ताज स्टोरी’ में दिखीं. 2026 में वो फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आईं. वेब शो की बात करें तो वो 2026 में ‘तस्करी’ और ‘स्पेस जैन: चंद्रयान’ में दिखीं. दोनों ही शोज को काफी पसंद किया गया. उनकी एक्टिंग ने फैंस का दिल जीता.

तृषा कृष्णन कौन हैं? तमिलनाडु CM विजय की खास दोस्त, DMK नेता ने किया ‘डबल मीनिंग’ कमेंट तो मचा बवाल

हिमांशु की करियर जर्नी

हिमांशु की बात करें तो वो 2016 में फिल्म वजह तुम हो में दिखीं. इसके बाद 2019 में वो हम चार में नजर आए. 2021 में वो फिल्म शेरशाह का हिस्सा बने. 2023 में वो दूसरी दुनिया में दिखे और 2025 में वो केसरी वीर में नजर आए. वेब शोज की बात करें तो वो दो शोज में दिखे हैं. वो ‘मौका या धोखा’ में दिखे. इसके अलावा वो ‘राणा नायडु’ में नजर आए. हिमांशु ने कई टीवी शोज भी किए. हालांकि, 2022 के बाद से वो किसी टीवी शो में नहीं दिखे. वो शो ‘स्वराज’ में नजर आए थे. इसके अलावा वो ‘चीकू की मम्मी दूर की’ में नजर आए थे. इस शो में वो मिलिंद जोशी के रोल में थे, जिसे काफी पसंद किया गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *