- पीएम मोदी ने 2013 में कांग्रेस शासन को ‘निराशा का दलदल’ बताया।
- महंगाई चरम पर, अर्थव्यवस्था बेहाल, घोटाले और विकास रुका हुआ था।
- उन्होंने 2013 के अपने ‘ग्लास’ उदाहरण से सकारात्मकता दोहराई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा है. उन्होंने देश में कांग्रेस के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2013 में देश निराशा के दलदल में धंसा हुआ था. विकास फर्स पर थी और महंगाई अर्स पर थी. घोटाले चरम पर थे और भ्रष्टाचारी बेखौफ घूमते थे. अर्थव्यवस्था बेहाल थी, चारों तरफ पॉलिसी पैरालिसिस की चर्चा थी. दुनिया भारत को फ्रेजाइल-5 में गिन रही थी, आतंकी बेलगाम थे और पाकिस्तान बेकाबू था. यानी तब निराशा और हताशा के अलावा कुछ नहीं था.
पुराने संबोधन का जिक्र कर बोले पीएम मोदी
2013 में SRCC में दिए अपने संबोधन के बारे में जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘2013 में मैं मुख्यमंत्री तो था, लेकिन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी का एक सदस्य भी था, लेकिन विपक्ष में होने के बाद भी, तत्कालीन सरकार का आलोचक होने के बावजूद मैंने इस मंच का वो इस्तेमाल नहीं किया था. मैंने एक विजन रखा, सकारात्मक बाते कहीं. मैंने तब जो कुछ कहा वो मेरा Conviction था. उसको मैं जीता रहा और रास्ते पर चलता रहा.’
उन्होंने कहा, ‘मैंने उस दिन पानी के ग्लास का उदाहरण दिया था. मैंने बताया कि पानी के आधे भरे ग्लास के देखने के तीन नजरिए क्या होते हैं- पहला आधा भरा दिखता है, दूसरा आधा खाली दिखता है और तीसरा जिनको पूरा भरा हुआ दिखता है, वो आधा पानी और आधा हवा से भरा हुआ. ये वो समय था जब देश निराशा के दलदल में धंसा हुआ था. मैंने तब भी कहा था कि मैंने ग्लास को पूरा भरा हुआ देखता हूं.
BREAKING | ‘2013 में देश निराशा के दलदल में था’ – PM मोदीhttps://t.co/SMm0dUypVm #Delhi #SRCC #PMModi #ABPNews pic.twitter.com/us8wKoclaG
— ABP News (@ABPNews) September 5, 2026
पीएम मोदी ने छात्रों को कांग्रेस शासन की घटनाएं बताईं
उन्होंने कहा, ‘आप जब 2013 के आसपास की खबरें पढ़ेंगे और देखेंगे कि स्थिति क्या थी, उस समय जो हेडलाइन हुआ करती थी, मैं आज आपको उस समय के हेडलाइन दिखाता हूं – ‘LOC पर भारतीय सैनिकों की हत्या’, ‘वर्ल्ड बैंक ने जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया’, ‘करंट अकाउंट डेफिसिट ऑल टाइम हाई’, ‘हेलीकॉप्टर के सौदे में घूसखोरी का पर्दाफाश’, ‘महंगाई दर करीब 10 प्रतिशत के दर पर’, ‘इंडस्ट्रियल सेक्टर मंदी की चपेट में’, ‘हैदराबाद में बम ब्लास्ट’— ये सभी उस वक्त की हेड लाइन्स थी.’
यह भी पढ़ेंः PM मोदी का राहुल गांधी पर हमला, ‘सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगी’
