Baba Vanga Alert for Extreme summer 2026: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा अपनी कई सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सुर्खियों में है. लेकिन यह डरावनी भी है. बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में साल 2026 में लोगों को गर्मी को लेकर अलर्ट किया है. उनके मुताबिक, इस वर्ष प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहेगा.
अभी अप्रैल का महीना चल रहा है तो सूरज का पारा हाई है. अप्रैल की बढ़ती गर्मी, लू, गर्म हवाएं (Heat Wave) इस बात का संकेत है कि, आने वाले दिनों में हीट वेव लोगों की हालत खराब कर सकता है. हालांकि मार्च के आखिर और अप्रैल के शुरुआत में बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत बड़े तूफान के आने के पहले की शांति हो सकती है. आइए जानते हैं बाबा वेंगा की साल 2026 की गर्मी को लेकर क्या-क्या चेतावनी है.
2026 की गर्मी में सूरज के बदलेंगे तेवर!
2026 में प्रचंड गर्मी का अनुमान लगाया जा रहा है. बाब वेंगा ने वर्षों पहले ही जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण अत्यधिक तापमान और प्राकृतिक असंतुलन की भविष्यवाणी कर दी थी, जोकि साल-दर साल सच साबित हो रही है. 2026 के लिए उन्होंने भीषण गर्मी, सूखा, तेज गर्म हवाएं और जल संकट जैसी स्थितियों की बात कही थी. इस समय लगातार बढ़ते तापमान के बीच बाब वेंगा की ये भविष्यवाणी (Baba Vanga Ki Bhavishyavani) लोगों को अधिक डरा रही है.
Earth Day 2026 Special: अथर्ववेद से पुराणों तक, अर्थ डे पर जानें पृथ्वी पर आधारित पवित्र श्लोक
क्या सच में AC-कूलर इस गर्मी होंगे फेल
किसी भी भविष्याणी में ऐसा दावा नहीं किया गया है कि, बढ़ती गर्मी में सच में एस-कूलर पूरी तरह से फेल हो जाएंगे. लेकिन जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो सामान्य कूलिंग सिस्टम भी कम प्रभावी हो जाती है. भविष्यावाणियों के साथ ही हमें वैज्ञानिक तर्क के जरिए तथ्यों को भी जरूर जानना चाहिए, क्योंकि कई बार भविष्यवाणियों पूरी तरह सच नहीं होती, लेकिन भविष्यणी को संकेत मानकर अलर्ट रहना चाहिए.
बात करें 2026 में पड़ने वाली गर्मी को लेकर वैज्ञानिक तर्क के बारे में तो, वर्तमान डेटा भी ऐसे संकेत दे रहे हैं कि अंटार्कटिका के विशालकाय ग्लेशियर (ग्लेशियर) खतरनाक गति से पिघल रहे हैं, जोकि मौसम के मिजाज के लिए अच्छा नहीं है.
विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर अब ग्लोबल वार्मिंग पर कड़े एक्शन नहीं लिए गए तो 2026 खासकर तटीय शहरों के लिए एक खतरनाक साबित हो सकता है. गर्मी केवल मौसम, लू, शारीरिक बेचैनी कारण मात्र नहीं है, बल्कि तापमान बढ़ने का प्रभाव हमे फूड चेन को भी प्रभावित करता है. यदि यही स्थिति बनी रही तो, आने वाले समय में हीटवेव और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Kedarnath Yatra 2026: हर हर महादेव की गूंज के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, शुरू हुई यात्रा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
