अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
राजस्थान के अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई कृष्णगंज थाना पुलिस और सीआईडी (स्पेशल ब्रांच) की संयुक्त टीम ने की. मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्षवर्धन…
