Headlines

29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंची एक महिला पर्वतारोही ऐसा काम करती नजर आती है जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. आमतौर पर एवरेस्ट फतह करने वाले लोग शिखर पर पहुंचते ही जश्न मनाते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और अपनी उपलब्धि का उत्सव मनाते हैं. लेकिन इस महिला ने कुछ अलग किया. एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने के बाद उसका पहला कदम जश्न मनाना नहीं, बल्कि अपने रब का शुक्र अदा करना था. वीडियो में वह नमाज अदा करती दिखाई दे रही है और यही पल अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है.

सालों की मेहनत के बाद पूरा हुआ सपना

वायरल पोस्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि एवरेस्ट तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. इसके पीछे वर्षों की तैयारी, कठिन प्रशिक्षण, थकान, डर और अनगिनत चुनौतियां थीं. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी तक पहुंचना किसी भी पर्वतारोही का सपना होता है और इसे पूरा करने के लिए शारीरिक ही नहीं, मानसिक मजबूती की भी जरूरत पड़ती है. महिला ने कहा कि जब वह आखिरकार एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची, तब उसके मन में सबसे पहले अपने ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने का भाव आया.

जीत से पहले शुक्रिया फिर पढ़ी नमाज

महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने के बाद उसका पहला काम जश्न मनाना नहीं था. उसने सबसे पहले दो रकात नमाज अदा की और अल्लाह का शुक्र अदा किया. उसने कहा कि पर्वतारोहण में इंसान हर चीज की तैयारी करता है, जोखिमों का आकलन करता है और हर परिस्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करता है. लेकिन ऊंचे पहाड़ों पर पहुंचकर यह एहसास और गहरा हो जाता है कि बहुत सी चीजें इंसान के नियंत्रण में नहीं होतीं. ऐसे समय में उसका विश्वास और आस्था ही उसे आगे बढ़ने की ताकत देती है.

लंबे समय तक साझा नहीं करना चाहती थी यह पल

महिला ने यह भी बताया कि वह लंबे समय तक इस वीडियो को सार्वजनिक करने को लेकर असमंजस में थी. उसके मुताबिक यह पल बेहद निजी और भावनात्मक था. कुछ यादें ऐसी होती हैं जिन्हें इंसान सिर्फ अपने दिल में संजोकर रखना चाहता है. लेकिन बाद में उसने फैसला किया कि उसकी यात्रा का यह पहलू भी लोगों के सामने आना चाहिए, क्योंकि यह उसके जीवन और संघर्ष का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उसने कहा कि यह किसी दिखाने का नहीं, बल्कि कृतज्ञता का पल था.

यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो nawal.sfen नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…फतह के बाद खुदा का शुक्र अदा करना तो बनता है. एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है, अपने ईश्वर को कभी ना भूलें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एवरेस्ट पर नमाज पढ़ना हर किसी का सपना होता है.

यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *