Headlines

42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म


टीवी इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहीं. अपने बेबी बंप के साथ वो अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं. अब उनका ये सफर एक नई शुरुआत लेकर आया है. एक्ट्रेस को गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर मां बनने का सौभागय प्राप्त हुआ है.

बेटे को दिया जन्म

करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है. दोनों ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन जन्म हुआ. हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे बीच है. 29 जुलाई 2026. हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे मेहमान. करिश्मा और वरुण.’ वहीं उन्होंने तस्वीर भी शेयर की. जिसमें बच्चे के दोनों पैर नजर आ रहे हैं. तस्वीर पर लिखा है, ‘लड़का हुआ. वो यहां है.’

सेलेब्स ने बरसाया प्यार

करिश्मा और वरुण के पैरेंट्स बनने पर बधाईयों का तांता लग गया. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर कमेंट्स करके सेलेब्स उन्हें लाइफ के इस नए चैप्टर की शुरुआत होने पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

एक्ट्रेस और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई. भगवान कृपा बनाए रखें.’ अभिनेता सोनू सूद और एक्ट्रेस सोनल चौहान ने लिखा, ‘शुभकामनाएं.’

इनके अलावा आमिर अली, स्टेबिन बेन, जैस्मीन भसीन, मोनालिसा, वामिका गब्बीर और अमृता खानविलकर जैसे सेलेब्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है. वहीं बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है.

42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म

2022 में हुई थी करिश्मा-वरुण की शादी

42 साल की उम्र में मां बनने का सुख प्राप्त करने वाली करिश्मा तन्ना ने 38 साल की उम्र में शादी की थी. मुंबई के एक होटल में उनकी शादी बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से फरवरी 2022 में हुई थी. अब चार साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है.

इन शोज में नजर आ चुकी हैं करिश्मा

42 साल की करिश्मा तन्ना का जन्म 21 दिसंबर 1983 को मुंबई में हुआ था. 2001 में उन्होने अपना टीवी करियर पॉपुलर सीरियल ‘सास भी कभी बहू थी’ से शुरू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस पालखी, बिग बॉस 8, खतरों के खिलाड़ी 10 और नागिन 3 में भी नजर आईं. उन्होंने बॉलीवुड और ओटीटी पर भी काम किया है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *