Headlines

5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक


कई बार लोग उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो दिल को छू जाती हैं. अमेरिका के नेब्रास्का में रहने वाले एक परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. परिवार का पालतू कुत्ता 5 साल पहले अचानक घर से गायब हो गया था. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. परिवार ने धीरे-धीरे यह मान लिया कि शायद अब वह कभी वापस नहीं आएगा. लेकिन पूरे पांच साल बाद एक फोन कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी. उनका खोया हुआ कुत्ता 600 मील से भी ज्यादा दूर जिंदा मिला और आखिरकार अपने असली परिवार के पास लौट आया. 

5 साल पहले घर से गायब हो गया था कुत्ता

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के नेब्रास्का की रहने वाली इनमाकुलाडा जैकमैन का पालतू कुत्ता ‘चोंग’ साल 2021 में घर से भाग गया था. परिवार ने कई महीनों तक उसे हर जगह तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. समय बीतने के बाद परिवार ने एक और कुत्ता पाल लिया, जिसका नाम ‘चे चे’ रखा. हालांकि, जैकमैन ने अपने पुराने कुत्ते को ढूंढने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी और अक्सर पुराने इलाके में जाकर उसकी तलाश करती थीं.

600 मील दूर मिला, फिर सामने आई नई परेशानी

करीब पांच साल बाद जैकमैन के एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखी, जिसमें बताया गया था कि ‘चोंग’ इंडियाना राज्य के एक ट्रक स्टॉप के पीछे मिला है. यह जगह उनके घर से करीब 642 मील दूर थी. जैकमैन ने तुरंत एनिमल शेल्टर से संपर्क किया, लेकिन वहां पता चला कि इस दौरान किसी दूसरे व्यक्ति ने कुत्ते में नया माइक्रोचिप लगवा दिया था. नियम के मुताबिक शेल्टर ने उस व्यक्ति से तीन दिन तक संपर्क करने की कोशिश की. जब कोई जवाब नहीं मिला, तब जैकमैन को कानूनी तौर पर ‘चोंग’ को वापस ले जाने की अनुमति मिल गई. वह खुद इंडियाना पहुंचीं और अपने पालतू दोस्त को घर लेकर आईं.

मालिक से मिलते ही खुशी से झूम उठा चोंग

शेल्टर से सामने आए वीडियो में दिखता है कि पांच साल बाद अपने मालिक को देखकर पहले ‘चोंग’ थोड़ा हैरान होता है. लेकिन कुछ ही पल बाद वह जैकमैन के पास आकर लिपट जाता है, खुशी से भौंकने लगता है और प्यार जताने लगता है. इसके बाद उसकी मुलाकात परिवार के नए कुत्ते ‘चे चे’ से भी कराई गई. इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा

इस कहानी ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल छू लिया. कई यूजर्स ने लिखा कि सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता और जानवर अपने मालिक को सालों बाद भी पहचान लेते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि इस खबर से यह सीख मिलती है कि उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए. वहीं कई यूजर्स ने चोंग और उसके परिवार की इस भावुक मुलाकात को सबसे प्यारी कहानियों में से एक बताया.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *