Headlines

प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज


बांकीपुर उपचुनाव (Bankipur Bypoll) के बीच जन सुराज (Jan Suraaj) के प्रत्याशी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बीजेपी (BJP) को चैलेंज करते हुए अपने नामांकन को वापस लेने की बात कह दी है. मंगलवार (28 जुलाई, 2026) को मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि कल (सोमवार) एनडीए की ओर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का वीडियो अपील जारी किया गया है वो वीडियो सरासर फेक है. एआई की मदद से वीडियो को बनाया गया है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. उन्होंने बीजेपी पर हमला किया और तंज कसा कि बीजेपी की ये हालत हो गई है? बीजेपी वाले डरे हुए हैं. पीके ने कहा कि बीमार नीतीश कुमार का डॉक्टर्ड वीडियो बनाकर रिलीज किया गया है.

‘अगर नीतीश ने वो बयान दिया है तो…’

बीजेपी को चैलेंज करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर वीडियो में कही बात नीतीश सामने से कह दें तो हम अपनी दावेदारी वापस ले लेंगे. बीजेपी को ये चुनौती है कि अगर नीतीश ने वो बयान दिया है तो किसी पत्रकार के सामने वो बयान कहलवाएं.”

यह भी पढ़ें- NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?

जन सुराज के सूत्रधार ने दो टूक में कहा कि बीजेपी हताशा में हर तरीके से बरगलाने का प्रयास कर रही है. इस एपिसोड की ये अंतिम घिनौनी हरकत है जब बीमार नीतीश कुमार का डॉक्टर्ड वीडियो बनाकर माहौल बनाने की कोशिश की गई है. 

किस वीडियो का पीके ने किया जिक्र?

बता दें कि बीते सोमवार (27 जुलाई, 2026) की देर शाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से एक वीडियो सामने आया जिसमें वे बांकीपुर के लोगों से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका हर एक वोट बहुत जरूरी है. इसी वीडियो को पीके ने फेक बताया है.

यह भी पढ़ें- Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *