Headlines

7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…


गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (04.08.2026) को विदेश में छिपे भगोड़ों को पकड़ने के लिए केंद्र सरकार के एक्शन को लेकर जानकारी साझा की है. उन्होंने अपने बयान में बताया कि 2019 के बाद से अबतक 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित की गई है. 

गृहमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पड़ने में कामयाबी हासिल की है. वे चाहे किसी भी देश में भागे हों. राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के नजरिए ने 2019 के बाद से 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित की है. वहीं, यूपीए के समय यह संख्या हर साल सिर्फ चार ही थी.’ 

शाह ने कहा, ‘अब वे दिन लद गए हैं. जब अपराधी सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर बच निकलते थे. नए भारत ने नए कानूनों, संस्थाओं और वैश्विक साझेदारियों के जरिए पुराने सिस्टम की हर कमी को दूर किया है. साथ ही सुरक्षा का एक ऐसा मजबूत घेरा बनाया है, जिसे तोड़ा नहीं जा सकता.’

एक अन्य पोस्ट में गृहमंत्री ने क्या दी जानकारी? 

गृहमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘मोदी सरकार के नेतृत्व में विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने के लिए इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस बेस्ड और टेक्नोलॉजी ड्रिवन ऑपरेशन की शुरुआत की गई है. इन तीन नए कानूनों के तहत ट्रायल इन एब्सेंटिया (आरोपी की गैर मौजूदगी में मुकदमा चलाना) के प्रावधान ने न्याय व्यवस्था को फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का अधिकार दिया है. PMLA की सख्ती की वजह से 17,874 करोड़ संपत्ति जब्त की गई है. साथ ही 18,762 करोड़ रिकवर किए गए हैं.’

इसके अलावा शाह ने कहा, ‘BHARAT POL जैसे नए सिस्टम ने दुनिया भर में तालमेल बनाया है. इससे दुनिया का हर कोना भगोड़े के लिए पकड़ में आने वाली जगह बन गया है.’

न्यू इंडिया क्राइम के खिलाफ अपनी लड़ाई में मजबूत: पीयूष गोयल

कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने भी इससे जुड़ा एक बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि न्यू इंडिया क्राइम के खिलाफ अपनी लड़ाई में मजबूत, और बिना किसी समझौते के है. उन्होंने कहा, वह दिन गए जब भगोड़े इंसाफ से बच सकते थे. इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस लेड और टेक्नोलॉजी ड्रिवन ऑपरेशन के जरिए सिस्टम में लंबे समय से चली आ रही कमियों को दूर करके, मोदी सरकार ने विदेश में छिपे भगोड़ों को वापस लाने के भारत के तरीके को बदल दिया है.

गोयल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की लीडरशिप और गृहमंत्री अमित शाह जी की लगातार कोशिशों के तहत भारतपोल जैसे फ्रेमवर्क, मजबूत कानून और बढ़ा हुआ ग्लोबल सहयोग भगोड़ों के खिलाफ तेजी से और ज्यादा असरदार एक्शन लेने में मदद कर रहे हैं. 2019 से 274 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है. ऐसा कुछ जो UPA राज में नहीं हो सका. यह सरकार के इस पक्के इरादे को दिखाता है कि कोई भी भगोड़ा कानून की पहुंच से बाहर न रहे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *