Headlines

’75 दिनों तक नहीं कटवाए बाल’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ को लेकर सामने आया दिलचस्प किस्सा


बॉलीवुड में ऐतिहासिक फिल्में भी खूब पसंद की जाती हैं. इन दिनों एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपनी नई और मच अवेटेड फिल्म ‘गवर्नर’ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार मनोज इतिहास के पन्नों के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रहे है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही हैं. खासकर ये फिल्म युवाओं के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है. साथ ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में भी युवाओं की मौजूदगी देखने को मिली थी.

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी भारत के आर्थिक इतिहास को दिखाती है, जिसमें 1990 के समय के आर्थिक संकट को दिलचस्प और प्रभावशाली अंदाज में पेश किया जाएगा. वहीं मनोज फिल्म में आरबीआई  गवर्नर का किरदार निभायेंगे, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे खास बना दिया हैं. वहीं अदा शर्मा रिपोर्टर की भूमिका में दिखाई देंगी.

75 दिनों तक नहीं कटवाया बाल

इसी बीच प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्रों से फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. सूत्र ने खुलासा किया है कि 1990 के समय के लुक को रियलिटी के साथ दिखाने के लिए कई कलाकार, जूनियर आर्टिस्ट और परफॉर्मर्स ने लगभग 75 दिनों तक बाल नहीं कटवाया था. हालांकि, टाइम बीतने के बाद ये सेट पर ये मजेदार इनसाइड जोक और पूरी टीम में चर्चा बन चुका हैं. 

ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने दिखाए कातिलाना अंदाज, सोशल मीडिया पर बढ़ाया तापमान, देखें तस्वीरें

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट 

बता दें कि ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जिसकी कहानी सनशाइन पिक्चर्स लेकर आ रही हैं. फिल्म का निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने किया है और इसके विपुल अमृतलाल शाह है. फिल्म की स्क्रिप्ट को सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखा है. फिल्म में मनोज के साथ अदा शर्मा, मधु शाह, कृषा कुरूप और देवांग बग्गा जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: रानी चटर्जी ने शेयर किया ‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ का बीटीएस वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *