Headlines

750 करोड़ के पार हुई ‘जेलर 2’, बुधवार को भी जमकर छापे नोट, जानें 14वें दिन का कलेक्शन


तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है. फिल्म ने भारत में 420 करोड़ रुपये का और दुनियाभर में 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका बुधवार को भी शानदार कलेक्शन हुआ. मंगलवार के बाद फिल्म ने बुधवार को भी अपने 14वें दिन जमकर कमाई की. आइए जानते हैं कि 14 दिनों के बाद जेलर 2 की टोटल कमाई कितनी हो चुकी है?

‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14 

रजनीकांत की जेलर 2 ने सिनमाघरों में 15 अक्टूबर को दस्तक दी थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जेलर 2 ने भारत में ओपनिंग डे पर 59.70 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की. जबकि पहले हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 34 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. बुधवार, 28 अक्टूबर को जेलर 2 का सिनेमाघरों में 14वां दिन था. इस दिन भारत में इस फिल्म ने 6.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. अब भारत में जेलर 2 का 14 दिनों के बाद टोटल कलेक्शन 423 करोड़ रुपये हो चुका है. सबसे ज्यादा 3.65 करोड़ की कमाई तमिल और फिर 1.50 करोड़ की कमाई तेलुगु एवं हिंदी वर्जन से 1.20 करोड़ रुपये हुई. इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने साढ़े आठ करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. 

दुनियाभर में कमाई 750 करोड़ के पार

फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जमकर नोट छाप रही है. भारत में जहां इसने 420 करोड़ रुपये कमा लिए हैं तो वहीं 14 दिनों के बाद इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 755.50 करोड़ रुपये दर्ज की गई है. फिल्म का 14वें दिन का ओवरसीज कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये रहा.

जेलर 2 में हैं कई बड़े सितारें

जेलर 2 में रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, एसजे सूर्या, विद्या बालन, मिर्ना मेनन सहित कई मशहूर चेहरे हैं. इसमें मोहनलाल, ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे साउथ और बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स ने कैमियो भी किया है.

तमिल की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘जेलर 2’

बता दें कि जेलर 2 पहले ही तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले रजनीकांत ने अपनी ही फिल्म 2.0 का रिकॉर्ड तोडा था. इस मूवी का कलेक्शन 691 करोड़ रुपये था और इस रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ते हुए अब जेलर 2 काफी आगे निकल चुकी है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *