Headlines

8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन


प्रयागराज में 8 अगस्त को लेकर प्रस्तावित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का रास्ता साफ हो गया है.  गुरुवार 6 अगस्त 2026 की मिली जानकारी के अनुसार गांधी को कार्यक्रम के लिए अनुमति दे दी गई है. इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक ने एक दिन पहले अनुमति निरस्त कर दी थी. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन पर दोबारा से परमिशन दी गई है. 

कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने आदेश जारी किया है. दोबारा परमिशन मिलने के बाद कांग्रेस ने फिर से इस कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस के कार्यकर्ता फिर से ग्राउंड पर पहुंचे हैं. 

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन पर दोबारा परमिशन दी गई  

अजय राय ने अपने लिखित आश्वासन में कहा है कि हम आपके खेल मौदान और प्रांगण की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. हम उतने ही हिस्से का प्रयोग करेंगे, जिससे किसी भी छात्रों से जुड़े खेलकूद में व्यवधान न पड़े. हम माननीय इलाहबाद हाईकोर्ट या किसी भी कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं करेंगे. हम स्कूल प्रांगण का उपयोग किसी भी स्वरूप में नहीं करेंगे. कोर्ट के निर्देश का पूर्णत: पालन किया जाएगा. अजय राय ने आगे कहा, यदि तैयारी के दौरान कोई नुकसान खेल मैदान को हुआ तो हम उसको पूरी तरह ठीक कर आपकी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. 

इस कार्यक्रम का स्वरूप कमर्शियल नहीं है: अजय राय

उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम किसी भी स्वरूप में कमर्शियल नहीं है. इस कार्यक्रम से माननीय इलाहबाद हाईकोर्ट की तरफ से पारित आदेश (दिनांक 14/08/2025) (जनहित याचिका-542 (2025), गिरिजा शंकर बनाम उत्तर प्रदेश सरकारी की किसी भी स्वरूप में अवहेलना नहीं होगी. 

छात्रों की गूंज कार्यक्रम, राहुल करेंगे स्टूडेंट से चर्चा
राहुल गांधी का 8 अगस्त 2026 को प्रयागराज में छात्रों की गूंज संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है. केपी ट्रस्ट की तरफ से मैदान की अनुमति रद्द किए जाने के बाद से कार्यक्रम चर्चा और विवादों में घिर गया था. कांग्रेस ने हर हाल में इस कार्यक्रम को आयोजित करने का ऐलान किया था. अब फिर से राहुल गांधी को कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *