उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बीटा सेक्टर में एक मकान में एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई.आग लगते ही चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया,घर में मौजूद लोगों ने तेजी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. सूचना के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि इसमें कोई जनहानि की सूचना नहीं है.
आग इतनी तेज लगी कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला. घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है. घरवालों ने तेजी से बाहर निकलकर अपने आपको सुरक्षित किया. एसी क्यों अचानक ब्लास्ट हो गया, इसकी जांच की जाएगी.
बीटा-2 थाना क्षेत्र का है मामला
दरअसल यह पूरा मामला बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर बीटा 1 का है, जहां बुधवार रात्रि में करीब सवा दस बजे मकान नम्बर e -166 के फर्स्ट फ्लोर पर मकान में अचानक से आग लग गई. यह अमित कुमार का मकान है,आग लगते ही घर में मौजूद लोग तेजी से नीचे उतरकर आ गए ,इतनी ही देरी में आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया और धू धू करके पूरा घर जलने लगा गया. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को इसकी सूचना दी.
VIDEO | Greater Noida: Fire broke out in Sector Beta 1 following an AC blast, triggering panic in the area. Fire tenders were rushed to the spot. More details are awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/RVoivGQpOk
— Press Trust of India (@PTI_News) May 7, 2026
हादसे में कोई जनहानि नहीं
सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया,गनीमत यह रही कि इस हादसे में की जनहानि नहीं हुई लेकिन घर में रखा हुआ पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग लगते ही पूरे सेक्टर के लोग इक्कठा हो गए. अफ़रातफ़री का माहौल बन गया. सेक्टर के लोगों ने आग लगते ही फ़ायर विभाग को सूचना दी गई. फायर विभाग ने मौक़े पर पहुंचकर आग पर क़ाबू पाया गया.
गर्मियों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है. शोर्ट सर्किट के चलते कई जगह आग लग चुकी है. लोगों को बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत है. ग़ौरतलब है कि जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीटा 1 सेक्टर में फर्स्ट फ्लोर पर एक मकान में आग लगी थी, यहां एसी में ब्लास्ट होने के बाद यह आग लगी थी, दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है.
