हाल ही में सोशल मीडिया से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक ही रात में इंस्टाग्राम पर कई बड़े सेलिब्रिटीज की फॉलोअर्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसने सभी को चौंका दिया है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लेकर विराट कोहली, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के अकाउंट पर भी लाखों फॉलोअर्स की कटौती हुई है. इसी बीच आइए आपको बताते हैं कि रातोंरात इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स क्यों घटे.
मेटा ने कई अकाउंट्स को किया रिमूव
इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने कई फेक, इनएक्टिव और बॉट्स अकाउंट्स को एप से हटा दिया है. इसी वजह से भारी संख्या में सेलिब्रिटीज के अकाउंट से लाखों फॉलोअर्स कम हो गए है.
इतने फॉलोअर्स अचानक घटने के बाद लोगों को लगा कि ये शायद ग्लिच की वजह से हो रहा है, हालांकि मेटा की ऑथेंटिसिटी ड्राइव के चलते कई अकाउंट्स को बंद किया गया है.
इन सेलेब्स के फॉलोअर्स घटे
बॉलीवुड नाउ के मुताबिक,
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 6.6 मिलियन,
मेसी के 4.8 मिलियन,
जस्टिन बीबर के 4.3 मिलियन,
विराट कोहली के 2 मिलियन,
प्रियंका चोपड़ा के 1.1 मिलियन,
श्रद्धा कपूर के 1 मिलियन और,
आलिया भट्ट के भी 1 मिलियन फॉलोअर्स गायब हो गए है.
एक ही रात में इतने फॉलोअर्स का कम होना, हर किसी को हैरान कर रहा है.
फर्जी अकाउंट्स से बढ़ती हैं एंगेजमेंट
बता दें कि मेटा ने इंस्टाग्राम पर ऑथेंटिसिटी बढ़ाने के लिए इन अकाउंट्स को रिमूव किया है क्योंकि कई सेलिब्रिटी, इनफ्लुएंसर्स, एजेंसी और कंपनियां इंगेजमेंट के लिए फर्जी अकाउंट्स का इस्तेमाल करती है. सोशल मीडिया पर फर्जी और बॉट्स अकाउंट से लाइक, कमेंट और इंगेजमेंट को बढ़ाया जाता है. इसके अलावा कई छोटे क्रिएटर्स के भी फॉलोअर्स में कमी देखी गई है.
