Headlines

पानीपत में फंदे पर लटकी 5 महीने की गर्भवती महिला, परिजनों ने जताया हत्या का शक


हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रामपुरा कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है और पति व ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सारंगी के रूप में हुई है, जिसकी शादी साल 2023 में ही हुई थी. सबसे दर्दनाक बात यह है कि सारंगी लगभग 5 महीने की गर्भवती थी और उसका पहले से एक छोटा बेटा भी है. मृतका के परिवार पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूट चुका है; सारंगी की 5 बहनें हैं, जबकि उसके पिता और इकलौते भाई की पहले ही मौत हो चुकी है.

Yamunanagar News: सिख युवकों से मारपीट और पगड़ी की बेअदबी पर भड़का गुस्सा, लोगों ने थाने का किया घेराव

पति के अवैध संबंध और दहेज का लालच

मृतका की मां सुशीला और बहनों ने पुलिस को दिए बयान में ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर और खौफनाक आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि सारंगी के पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था, जिसका विरोध करने पर वह सारंगी को लगातार प्रताड़ित करता था. इतना ही नहीं, मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लालच में भी अंधे हो चुके थे और लगातार एक बाइक तथा सोने की चेन की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर ही उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है. मायके वालों ने सारंगी के पति, सास और ससुर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Gurugram News: गुरुग्राम में छात्रा से बदसलूकी, डरकर कार में खुद को किया लॉक, 20 कॉल के बाद आई पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *