Headlines

Budgam News: डंडों और पत्थरों से पीटा, कश्मीर में कुत्ते की बेरहमी से हत्या, खौफनाक वीडियो वायरल


जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. यहां मागाम बीरवाह इलाके में कुछ लोगों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक बेजुबान आवारा कुत्ते को भारी पत्थरों और लकड़ी के डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला. इस दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसे देखकर नेटिज़न्स में भारी आक्रोश है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात तब घटी जब इस आवारा कुत्ते ने कथित तौर पर कुछ राहगीरों पर हमला कर उन्हें काट लिया था. इसके बाद वहां मौजूद लोग इस कदर भड़के कि उन्होंने कानून अपने हाथ में ले लिया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ बेजुबान जानवर पर डंडों और भारी पत्थरों से तब तक वार करती रही, जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए.

फारूक अब्दुल्ला पर हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल, जांच के लिए बनी थी 7 सदस्यीय SIT

वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन

सोशल मीडिया पर इस हैवानियत भरे वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पशु प्रेमियों सहित आम यूज़र्स ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की. मामले की गंभीरता और ऑनलाइन मचे बवाल का संज्ञान लेते हुए जम्मू-कश्मीर (J&K) पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने इस इलाके में कार्रवाई शुरू कर दी है.

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मागाम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ (Prevention of Cruelty to Animals Act) के तहत FIR संख्या 57/26 दर्ज कर ली गई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाएं और कानून को अपना काम करने दें.

Bandipora News: बांदीपोरा में पलक झपकते ही झेलम में समा गए 3 जवान बेटे, SDRF की देरी पर फूटा गांव का गुस्सा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *