Headlines

RCB vs MI Pitch Report: 10 साल बाद रायपुर में IPL का पहला मैच, बेंगलुरु और मुंबई की भिड़ंत; जानिए पिच पर किसे मिलेगी मदद


IPL 2026 में आज रविवार को डबल हेडर का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. RCB जीतकर अंक तालिका के टॉप पर पहुंच सकती है, अगर MI हारी तो प्लेऑफ में जाने की उनकी सारी उम्मीद खत्म हो जाएगी. ये रोमांचक मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए पिच का बर्ताव कैसा रहेगा?

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी IPL मैच 2016 में खेला गया था. पिछले 8 सालों में यहां सिर्फ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, इसलिए दोनों टीमों के लिए पास पिच की परिस्थिति का ज्यादा अनुभव नहीं है.

RCB vs MI मैच की पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस मैच शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की फ्रेश पिच पर खेला जाएगा. रायपुर की पिच धीमी मानी जाती है, लेकिन आज जिस पिच पर मैच होगा उसमें बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलने की संभावना है. मैच से एक दिन पहले यहां बारिश भी हुई है, लेकिन रविवार को बारिश होने के आसार न के बराबर है.

आज पिच के बर्ताव की बात करें तो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और स्विंग मिलेगा, लेकिन जैसे जैसे खेल बढ़ेगा पिच धीमी हो जाएगी. स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन सपाट विकेट होने के चलते बल्लेबाज हावी हो सकते हैं. आज ओस का प्रभाव रह सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे.

यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप

बेंगलुरु ने 10 में से 6 मैच जीते हैं. 12 अंकों वाली इस टीम का नेट रन रेट उनसे ऊपर वाली तीनों से बेहतर है. इसलिए आज जीती तो टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी. हालांकि चिंता की बात ये है कि बेंगलुरु को पिछले 2 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है, टीम जीत की पटरी पर फिर लौटना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मैच करो या मरो वाला ही है. टीम अब सभी मैच जीतकर भी 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. MI ने 10 में से 3 ही मैच जीते और 7 हारे हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास ‘शतक’ लगाकर बना दिया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

RCB vs MI मैच की लाइव प्रसारण डिटेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *