Headlines

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बाइक और कार की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत


पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई. इस टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है.

पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात उस समय हुई, जब तीन लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बडाली अला सिंह से अपने गांव बीबीपुर लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Punjab: भीषण गर्मी के बाद राहत की बारिश! पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज… 11 से 13 मई तक येलो अलर्ट जारी

पुलिस ने की मृतकों की पहचान

बडाली अला सिंह थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अवतार सिंह, सतविंदर सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि सभी बीबीपुर गांव के निवासी थे. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार लोग जब हिंदूपुर गांव के पास पहुंचे, तब पीछे से आ रही एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी.

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलते ही बादली अला सिंह थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि एसयूवी चालक दुर्घटना के बाद भागने में सफल रहा और उसका पता लगाने के लिए टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं.

पुलिस ने कार को किया जब्त

आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है. बता दें कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. 

Punjab: CM भगवंत मान की यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! रास्ता बंद होने से गर्भवती महिला ने खोया बच्चा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *