Headlines

यूपी पंचायत चुनाव से पहले धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी की CM योगी से मुलाकात, हलचल तेज


उत्तर प्रदेश की सियासत में एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जिसके बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. यूपी में आगामी विघानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी और जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ मौजूद रहे. 

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने बीजेपी MLC बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की है. ये पहली बार है जब वो सीएम योगी से मिलने पहुंची है, जिसके बाद राज्य में नए समीकरणों को लेकर अटकलें तेज होने लगी हैं. सूत्रों की मानें तो सीएम योगी से श्रीकला की इस मुलाकात को बृजेश सिंह ने ही तय करवाया है. 

सीएम योगी से मिलीं धनंजय सिंह की पत्नी

जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला से सीएम योगी की मुलाक़ात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं. जिसमें बृजेश सिंह भी उनके साथ बैठक दिखाई दे रहे हैं. इस मुलाकात को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 और पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. सियासी जानकारों की मानें तो बीजेपी उनके जरिए जौनपुर में अपनी सियासी समीकरणों को साध सकती हैं. 

‘अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे हैं..’, ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?

यूपी की सियासत में हलचल तेज

धनंजय सिंह को जौनपुर के बड़े बाहुबली नेता के तौर पर देखा जाता है. इस इलाके में उनके परिवार का अच्छा खासा रसूख रहा है. 2009 में वो बहुजन समाज पार्टी से सांसद भी रह चुके हैं. श्रीकला रेड्डी धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं और तेलंगाना के सियासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. साल 2021 के पंचायत चुनाव में उन्होंने जौनपुर के वार्ड 45 से जिला पंचायत सदस्य बनी थी, जिसके बाद वो जिला पंचायत अध्यक्ष बन गईं. 

2024 के चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती ने श्रीकला रेड्डी को टिकट दिया था लेकिन, बाद में वापस ले लिया. हालांकि इस दौरान इस तरह की भी चर्चा थी कि श्रीकला ने टिकट वापस कर दिया था. इसके बाद धनंजय सिंह की बीजेपी के साथ नजदीकियां दिखीं थी और अब श्रीकला रेड्डी की सीएम योगी से मुलाकात को जौनपुर में नए सियासी गठबंधन का संकेत दे रही है.  

उत्तराखंड में आंधी-बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, चारधाम यात्रियों को प्रशासन ने दी सावधानी बरतने की सलाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *