Headlines

लंबी हाइट की वजह से रिजेक्ट हुईं एक्ट्रेस पूजा बत्रा, कैमरे के सामने हीरो को बड़ा दिखाने के लिए करती थीं ये काम


बॉलीवुड के छोटे और बड़े हाइट वाले कलाकारों को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं. साथ ही कई फिल्मों में रिजेक्शन झेलना पड़ता है. इसी बीच एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने हाल ही में इंडस्ट्री के अपने अनुभवों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने लंबे हाइट के कारण आई परेशानियों का जिक्र किया. साथ ही बताया कि कई हीरो उनके सामने छोटे लगते थे, इसीलिए फिल्मों में उन्हें जानबूझकर छोटा दिखाया जाता हैं.

संगीता की बात सुन निराश हुईं पूजा

हार्पर्स बाजार इंडिया के साथ बातचीत में पूजा ने बताया कि एक बार संगीता बिजलानी ने उन्हें कहा, ‘तुम्हें फिल्मों में मौका मिलना मुश्किल है क्योंकि तुम लंबी हो.’ इसके बाद पूजा को बहुत दुख हुआ था क्योंकि वो संगीता को अपनी आइडल मानती थीं. उन्होंने कहा कि हर किरदार में वो अपना बेस्ट करती है, लेकिन लंबी होने के कारण कई हीरो अनकंफर्टेबल हो जाते थे. इसी कारण कई अच्छी फिल्में उनके हाथ से निकल गई. हालांकि सुष्मिता सेन और दीपिका पादुकोण जैसी लंबी एक्ट्रेसेज के लिए उन्होंने रास्ता बनाया. 

ये भी पढ़ें: विजय को मुख्यमंत्री के रूप में देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन, शपथ ग्रहण समारोह का Video वायरल

इन हॉलीवुड एक्ट्रेस का सम्मान करती है

साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म विरासत को याद करते हुए बताया कि उनमें उन्हें ऐसे कपड़े पहनाए जाते थे, जिसमें उनकी हाइट छोटी लगे. क्लोज-उप शॉट्स में उन्हें झुककर या पैर मोड़कर खड़ा होना पड़ता था, जिससे हीरो की हाइट लंबी दिखे. हॉलीवुड में भी लंबी एक्ट्रेसेज को संघर्ष करना पड़ता है, इसीलिए वो Charlize Theron और Naomi Watts जैसी एक्ट्रेसेज का सम्मान करती हैं. 

वहीं पूजा ने बताया कि सलमान खान को लंबे हाइट्स या हील्स से कोई परेशानी नहीं थीं. जब वो सलमान के साथ ‘कहीं प्यार न हो जाए’ फिल्म में काम कर रही थीं, तब सलमान कहते थे कि हील्स पहल लो, मुझे कोई दिक्कत नहीं हैं. हालांकि अब बॉलीवुड में ये सारी चीजें पहले से अच्छी हो गई है. आज तकनीक से कलाकारों को अलग तरह से दिखाया जा सकता है. 

1993 में मॉडलिंग से शुरू हुई करियर

बता दें कि पूजा 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल की विनर थीं. इसके बाद वो टॉप मॉडल्स में शामिल हो गई और कई फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने जोड़ी नंबर 1, नायक: द रियल हीरो और तलाश: द हंट बिगिंस जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था. 

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स 2’ में नहीं दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फर्स्ट सीजन में बुरी तरह ट्रोल हुईं थीं एक्ट्रेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *