नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक भूचाल आ गया है. इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नंदीग्राम सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं है. वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते, बल्कि चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं.
भाजपा के विरोध में उतरे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने कहा, ‘नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है. यह लोकतंत्र की हत्या है. BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं, इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है.’
नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है – लोकतंत्र की हत्या है।
BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं – इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है।
वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते,…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2026
उन्होंने कहा, ‘वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, बल्कि चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं. लेकिन कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी. हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी.’
कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता हुईं गुस्से से लाल
Minutes after we extended our support to the Congress candidate for the bypoll in Nandigram, the Congress candidate Milan Pradhan was arrested. The timing raises serious questions and is the usual BJP formula: dig out an old case. But why now? Just after we announced support to…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 18, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर अपनी नाराजगी जताई. साथ ही साथ, उन्होंने इसे बीजेपी का साजिश करार दिया. ममता बनर्जी ने अपने X पोस्ट में कहा, ‘जैसे ही हमने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को अपना समर्थन देने का ऐलान किया, उसके कुछ ही वक्त के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस गिरफ्तारी की टाइमिंग पर बहुत बड़े सवाल खड़े होते हैं और यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पुराना फॉर्मुला है किसी पुराने मामले को दोबारा उखाड़ने का, लेकिन अभी ही क्यों? जब हमने कांग्रेस के लिए समर्थन का ऐलान किया है!’
उन्होंने कहा, ‘यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बदले की भावना और अत्याचार की राजनीति का एक साफ पैटर्न दिखाती है. हेरा-फेरी, वोटों की लूट और धमकी के दम पर चुनावी एजेंसी और भाजपा की यह हिस्सेदारी हर दिन लोकतंत्र की हत्या कर रही है.’
यह भी पढ़ेंः नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
