रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम सामने आया है. आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. जब युवती ने शादी से इनकार किया तो युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया. युवती के परिजनों की तहरीर पर थाना बिलासपुर में आरोपी रवि पुत्र मुन्नीलाल निवासी मोहल्ला सिंह कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को आरोपी रवि युवती के घर में घुसा और उससे शादी करने की बात कही. युवती द्वारा शादी से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 331/26, धारा 109(1), 333 और 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया.
‘सरकार अमेरिका के…’, UPI पेमेंट को लेकर अजय राय का केंद्र पर निशाना
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 सितंबर को बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवि को माटखेड़ा फ्लाईओवर से चकफेरी मोड़ की तरफ गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है और तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है.
वहीं, इस घटना को लेकर रामपुर पुलिस ने बताया कि वादी की पुत्री से शादी करने को कहना, मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से वादी की पुत्री के सिर पर कुल्हाडी से वार कर घायल कर देने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को थाना बिलासपुर ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है.
मऊ में शिक्षण संस्थान कब्जाने की कोशिश, शिक्षक MLC सहित 3 पर FIR
