Headlines

‘हम घंटों टाइम स्पेंड करते थे…’, धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुईं ईशा देओल, कमरे में रखी है पिता की तस्वीर


दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में एक इवेंट में ईशा ने अपने पिता के साथ बिताए वक्त और उनसे सीखी कई बातों के बारे में बात की हैं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोलते हुए बहुत इमोशनल हो गई और उनकी आंखें भर आईं. 

कमरे में हैं पापा की तस्वीर 

एक वीडियो में ईशा ने इवेंट में बताया कि ‘मेरे घर में एक कमरा हैं, जहां पापा की बहुत बड़ी और खूबसूरत तस्वीर है. तो मैं वहां पर बहुत टाइम स्पेंड करती हूं. वो कमरा मल्टीपरपस रूम है, जहां मेरे ट्रेडमिल है, मैं वहां मेडिटेशन करती हूं और मेरा एक डेस्क है, जहां मैं अपना काम करती हूं.’ 

पापा के साथ वक्त बिताती थीं ईशा 

वहीं दूसरे वीडियो में उन्होंने पिता के साथ बिताए वक्त का जिक्र किया और कहा, ‘पापा और मैं बहुत टाइम स्पेंड करते थे और कई चीजों के बारे में डिस्कस करते थे. वो हमेशा मुझे कहते थे कि लगे रहो बेटा, करते रहो. उनके यही शब्द मैं आज भी याद रखती हूं और उन शब्दों को अपने साथ लेकर चलती हूं, जो मुझे हर कदम पर रास्ता दिखाते हैं. मेरी क्रिएटिविटी पर उनका भरोसा ही था, जिसने मुझे पूरे दिल से अपने सपनों को आगे बढ़ाने की हिम्मत दी.’

ये भी पढ़ें: 3 करोड़ के केक से 40 करोड़ की ड्रेस तक, जब उर्वशी रौतेला ने गोल्ड की चीजों से उड़ाए होश

पिछले साल धर्मेंद्र ने ली अंतिम सांस 

बता दें 24 नवंबर 2025 को अपने घर में धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी, जिसके बाद उनका परिवार सदमे में चला गया था. अपने लंबे करियर में धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाईं और कई शानदार फिल्मों में काम किया. उनकी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी भी फैंस के बीच जय और वीरू के नाम से मशहूर थीं. 

वहीं बात करें ईशा की, तो धर्मेंद्र ने 2 शादी की थीं. पहली शादी उन्होंने प्रकाश कौर से की थी, जिनके साथ उनके 4 बच्चे हैं. वहीं दूसरी शादी उन्होंने बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से की थी और दोनों की 2 बेटियां हैं. ईशा देओल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी है और बॉलीवुड में एक्ट्रेस के साथ एक प्रोड्यूसर भी हैं. 

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड सबा आजाद और पेरेंट्स संग ऋतिक रोशन ने सेलिब्रेट किया मदर्स डे, फ्रांस से शेयर की तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *