Headlines

Pope Leo XIV ने दिखाया स्वैग! सफेद चोगे के नीचे पहने Sneakers, फिर सामने आई सच्चाई


दुनिया भर में पोप को उनकी सादगी, धार्मिक परंपराओं और खास पहनावे के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर चर्चा किसी धार्मिक बयान की नहीं बल्कि Pope Leo XIV के जूतों की हो रही है. इंटरनेट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें पोप अपने पारंपरिक सफेद वस्त्रों के नीचे सफेद Nike sneakers पहने दिखाई दे रहे हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस छोटे से फैशन मोमेंट को पकड़ लिया और देखते ही देखते मीम्स, मजेदार रिएक्शन और बहस की बाढ़ आ गई. कुछ लोग पोप के “स्वैग” की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे धार्मिक परंपराओं से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं.

डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में दिखे Nike शूज

दरअसल, Vatican News की नई डॉक्यूमेंट्री Leone a Roma के ट्रेलर में Pope Leo XIV की एक झलक दिखाई गई. यह डॉक्यूमेंट्री पोप बनने से पहले Robert Francis Prevost के रोम में बिताए गए करीब दो दशकों की कहानी दिखाती है. वीडियो के एक छोटे से सीन में Pope Leo XIV सफेद cassock पहनकर चलते दिखाई देते हैं, लेकिन लोगों का ध्यान उनके नीचे झांकते सफेद Nike sneakers पर जा टिका. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को zoom करके जूतों को पहचान लिया और फिर इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई.

परंपरा बनाम ‘पोप स्वैग’ की बहस

परंपरागत रूप से पोप बाहर जाते समय लाल रंग के चमड़े के जूते पहनते रहे हैं, जो ईसाई शहीदों के बलिदान का प्रतीक माने जाते हैं. Pope Benedict XVI अपने चमकीले लाल जूतों के लिए मशहूर थे, जबकि Pope Francis सादगी दिखाने के लिए साधारण काले जूते पहनते थे. लेकिन अब Nike sneakers पहनने को लेकर लोग कह रहे हैं कि Pope Leo XIV ने परंपरा से एक कदम आगे बढ़कर “modern swag” अपना लिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

पोस्ट वायरल होने के बाद इंटरनेट पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “Nike को अब divine blessing मिल गई.” दूसरे ने मजाक में कहा, “You can take the kid out of Chicago, but not the Nike out of the kid.” वहीं कुछ आलोचकों ने कहा कि धार्मिक पद पर बैठे व्यक्ति को branded fashion से दूरी रखनी चाहिए. हालांकि कई लोग पोप के इस अंदाज को cool और relatable बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो “Air Popes” नाम से memes तक बनाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *