गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान विनेश फोगाट का गुस्सा फूटा है. उन्होंने कहा कि इन बेशर्म लोगों को इससे क्या फर्क पड़ता है कि किसी को क्या परेशानी है. अब उनके इस बयान पर सांसद करण भूषण की प्रतिक्रिया सामने आई है.
कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने शिरकत की. उन्होंने महिला और पुरुष खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के फाइनल और महिला कुश्ती मुकाबलों का विधिवत शुभारंभ कराया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी क्या मानसिकता है यह मैं नहीं जान सकता.
मेरे पिता खिलाड़ियों के लिए थे, खिलाड़ियों के लिए हैं और रहेंगे. कुछ लोगों द्वारा ग्रहण लगाया गया था. उन्होंने कहा कि कोई जाहिल है तो उसे हम सिखा नहीं सकते. हर किसी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए. हमें भी बहुत सारे शब्द बुरे लगते हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कहते.
यूपी के इन दो जिलों में कॉलेज का संचालन शुरू, पहली बार होंगे दाखिले, सरकार ने अनिवार्य किए ये नियम
यहां पर महिलाएं सुरक्षित हैं- करण भूषण
उन्होंने कहा कि किसी को बात का बतंगड़ बनाना हो और खबरों में आना हो तो यह दूसरी चीज है. यहां पर महिलाएं सुरक्षित और संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि आखिर में विनेश फोगाट भी खुश होकर गईं. इस दौरान सांसद ने बताया कि चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन को मिलाकर कुल 1400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. तीन साल के अंतराल के बाद महिला खिलाड़ियों की वापसी पर उन्होंने इसे बाधाओं के अंत और खेल की नई शुरुआत के रूप में देखा.
साथ ही उन्होंने दावा किया कि नंदिनी नगर में कुश्ती के लिए तैयार किया गया सेमी-डोम इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत ही नहीं, बल्कि एशिया में बेजोड़ है. यहाँ एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं.
नीट यूजी की परीक्षा रद्द होने पर भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- यह कोई पहली घटना नहीं…
