समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. बुधवार सुबह पांच बजे प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उनके निधन की खबर आई. जिसके बाद यादव परिवार में शोक पसर गया है.
प्रतीक यादव का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया, अचानक आई इस ख़बर से हर कोई हैरान है. सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव को आज सुबह जब अस्पताल लाया गया, उस समय उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बीते दिनों वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे.
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली आखिरी सांस
कौन है प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक यादव बीजेपी नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे. प्रतीक राजनीति से काफी दूर रहते थे और बिजनेस चलाते थे. प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं.
प्रतीक यादव राजनीति से सक्रिय रहने की बजाय अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते थे. वो काफी फिटनेस फ्रीक माने जाते थे. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फिटनेस की कई वीडियो देखी जा सकती हैं. प्रतीक का लखनऊ में उनका एक हाईएंड जिम हैं जो प्रीमियम ग्राहकों को सेवाएं देता है. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक था. उनके पास एक लग्जरी लैंबोर्गिनी कार भी थी जिसकी क़ीमत 5 करोड़ रुपये बताई जाती है.
अपर्णा से तलाक को लेकर रहे सुर्खियों में
बीते दिनों प्रतीक यादव, पत्नी अपर्णा यादव से तलाक़ की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर अपर्णा से तलाक लेने की बात कही थी, जिसमें उन्होंने अपर्णा पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि वो जल्द ही अपर्णा से तलाक़ लेंगे. अपर्णा की वजह से उनके पारिवारिक रिश्ते ख़राब हो गए हैं. उन्होंने अपर्णा पर परिवार को तोड़ने का आरोप लगाते हैं उन्हें स्वार्थी और बुरी आत्मा बताया था.
यह भी पढ़ें: Prateek Yadav Death Live: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में थे भर्ती
