Headlines

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली आखिरी सांस


मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उन्होंने आज (13 मई) लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि प्रतीक यादव को क्या समस्या थी. फिलहाल, अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है. प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. 

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं और जान-पहचान वालों का लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक की तबीयत देर रात बिगड़नी शुरू हो गई थी. रात में प्रतीक को थोड़ी परेशानी महसूस हो रही थी. जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. वहां उनके निधन की सूचना सामने आई.

फिटनेस प्लैनेट जिम के मालिक थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाते थे. इस संस्था में स्ट्रीट डॉग्स इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम किया जाता है. प्रतीक इन काम में व्यस्त रहते थे और फिटनेस पर खासा ध्यान देते थे. ऐसे में यह मानना लोगों के लिए मुश्किल है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे. 

फिलहाल, यह पता चला है कि प्रतीक यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, लेकिन बीमारी क्या थी इसकी जानकारी नहीं है. 

प्रतीक यादव के निधन से शोक की लहर

प्रतीक यादव देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार के छोटे बेटे थे. हालांकि, वे राजनीति से हमेशा दूर रहे. प्रतीक के ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. 

बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको सन्न कर दिया है. वे केवल 38 साल के थे. सुबह 6.00 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *