Headlines

Himachal Nikay Chunav 2026: हिमाचल के शहरी निकाय चुनावों में हुई बंपर वोटिंग, यहां पढ़ें कहां- कितने प्रतिशत हुआ मतदान


हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों के लिए रविवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेशभर में कुल 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चला.

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के तहत चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई थी. प्रदेश के 51 शहरी निकायों में कुल 1426 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 32 नामांकन रद्द हुए जबकि 1394 नामांकन वैध पाए गए. नाम वापसी के बाद 237 उम्मीदवार मैदान से हट गए और अंततः 1147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे.

Himachal News: हिमाचल में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के लिए मतदान शुरू, लोगों में देखने को मिल रहे उत्साह

हमीरपुर में सबसे ज्यादा मतदान

मतदान प्रतिशत की बात करें तो जिला हमीरपुर में सबसे अधिक 78.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जिला सोलन में सबसे कम 64.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं शिमला जिले में 77.36 प्रतिशत और ऊना में 77 प्रतिशत मतदान हुआ.

नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 72.42 प्रतिशत मतदान

आयोग के अनुसार नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कुल 72.42 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नगर निगमों में मतदान प्रतिशत 63.44 रहा. नगर निगम कांगड़ा में 63.72 प्रतिशत, मंडी में 68.78 प्रतिशत तथा सोलन में 58.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 47 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की मतगणना प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं 4 नगर निगमों की मतगणना एवं परिणाम 31 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे.

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव

आयोग ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. आयोग ने जिला प्रशासन, चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल तथा मतदाताओं का सफल चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

धर्मशाला नगर निगम में 60 प्रतिशत मतदान

धर्मशाला नगर निगम में 60 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नगर निगम में 58.32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. मंडी नगर निगम में 68.78 फीसदी मतदान हुआ, जबकि नगर निगम पालमपुर में प्रतिशत मतदान हुआ. नगर निगमों के नतीजें 31 मई को समाने आएंगे.

शिमला की नेरवा नगर परिषद में 89.08 प्रतिशत मतदान

शिमला जिला की 8 शहरी निकायों में आज हुए चुनाव में 3:00 बजे तक  77.26 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें सबसे अधिक नगर परिषद नेरवा में 89.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जबकि जुब्बल नगर परिषद में भी 88.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वर्ष 2021 के नगर निकाय चुनावों में करीब 73 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस बार से ज्यादा रहा था. अभी नगर परिषदों की वोटो की गिनती जारी है. 

नगर परिषदों के चुनावों की गिनती तीन बजे के बाद शुरू हुई जो देर रात तक जारी रहने के आसार है. हालांकि स्थानीय नगर निकायों नगर निगम को छोड़कर चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते हैं ऐसे में दोनों ही दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है. लेकिन असल पता 31 मई को नगर निगम के चुनावों परिणामों में लगेगा कि कौन सा दल कितने पानी में हैं. क्योंकि नगर निगम का चुनाव ही मात्र पार्टी चिन्ह पर हो रहा है.

Himachal Politics: जयराम ठाकुर का दावा- चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार से नाराज है जनता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *