Headlines

Hardoi News: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर हैवान बना आशिक, प्रेमिका को पीटा, प्राइवेट पार्ट्स को काटा


उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक तरफा प्यार में 17 साल की लड़की के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है,  बताया गया कि किशोरी दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थी और 3 मई को अपने चाचा की शादी में शामिल होने गांव आई थी. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. बताया गया कि 11 मई की रात को शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, जिसमें किशोरी अपनी मां के साथ मौजूद थी. तभी देर रात अतुल नाम का युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर ले गया.

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद योगी कैबिनेट की पहली बैठक कल, नए मंत्रियों को मिल सकते हैं विभाग

लड़की पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था आरोपी

किशोरी के बयान के अनुसार, आरोपी अतुल काफी समय से उस पर बातचीत करने और शादी करने का दबाव बना रहा था. किशोरी लगातार उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर रही थी. इसी रंजिश के चलते आरोपी ने किशोरी को रात में अकेला पाकर इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने किशोरी को रस्सी से एक पेड़ से बांध दिया.

आरोपी ने की लड़की की बांधकर पिटाई

किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसे डंडों, लात और घूंसों से बेरहमी से पीटा. इसके बाद उसने किशोरी के संवेदनशील अंगों को अपने मुंह से काट डाला. इस हमले के कारण किशोरी लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गई. आरोपी उसे उसी अचेत अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया.किशोरी के साथ हुई इस घटना की जानकारी मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल किशोरी को दोबारा मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी अतुल को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गाजियाबाद: जब बीजेपी MLC ने सपा नेता राजकुमार भाटी के कॉलेज के लिए दिया था फंड! सामने आया लेटर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *