Headlines

Meen Saptahik Rashifal 18-24 May 2026: अचानक खर्च और रिश्तों में तनाव बढ़ाएंगे चिंता, मीन राशि वाले रहें अलर्ट


Meen Weekly Horoscope 2026 (18 to 24 May): मई 2026 महीने का यह नया सप्ताह 18 से 24 मई का समय मीन राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मीन राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है. इस दौरान आपको अपने कार्यों में सफलता तो मिलेगी, लेकिन उसके लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत और धैर्य रखना पड़ेगा. कई कामों में रुकावटें आने के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है. हालांकि यदि आप संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती चली जाएंगी.

सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है. अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आने के कारण आपकी आर्थिक योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं. घर, परिवार या किसी जरूरी कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में आपको अपनी जमा पूंजी का उपयोग करना पड़ सकता है या फिर किसी से उधार लेने की नौबत भी आ सकती है. इस दौरान धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. जल्द लाभ पाने के चक्कर में ऐसा कोई निर्णय न लें, जिससे भविष्य में बड़ा नुकसान उठाना पड़े.

यदि आप किसी योजना, निवेश या नए कार्य में पैसा लगाने का विचार बना रहे हैं तो पहले अनुभवी लोगों और शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें. बिना पूरी जानकारी के किया गया निवेश बाद में चिंता का कारण बन सकता है. इस सप्ताह फिजूलखर्ची से बचना और धन का सही प्रबंधन करना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा.

कार्य क्षेत्र और कारोबार की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कुछ अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है. काम समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. कार्यस्थल पर छोटी-छोटी परेशानियां और रुकावटें आपका ध्यान भटका सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखने से धीरे-धीरे स्थिति संभल जाएगी.

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह विशेष रूप से अपने कागजी काम समय पर पूरे करने की सलाह दी जा रही है. किसी दस्तावेज, टैक्स या कानूनी प्रक्रिया में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. कारोबार में लाभ पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना जरूरी होगा.

सप्ताह के मध्य में आपको किसी धार्मिक, मांगलिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इस दौरान किसी प्रभावशाली या श्रेष्ठ व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी.

हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं. घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं. विशेष रूप से भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े विवाद परिवार के करीबी लोगों के साथ रिश्तों में खटास पैदा कर सकते हैं. किसी बात को लेकर बहस या मतभेद की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे समय में गुस्से और कटु शब्दों से बचें तथा बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास करें.

प्रेम संबंधों में भी इस सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी. लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या गलतफहमी हो सकती है. छोटी-छोटी बातों को बढ़ाने की बजाय रिश्ते में संवाद और विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा. विवाहित लोगों को भी जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए.

स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक तनाव और भागदौड़ के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी होगा.

उपाय: गुरुवार के दिन श्रद्धा भाव से गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं तथा भगवान विष्णु की पूजा करें.

ये भी पढ़ें: Kumbh Saptahik Rashifal 18-24 May 2026: कुंभ वाले शुरुआती दिनों में रखें सावधानी, बाद में मिलेगा लाभ
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *