Headlines

Churu News: चूरू में झोपड़ी में आग लगने से दो सगी बहनें जिंदा जलीं, चूल्हे की चिंगारी बनी वजह


राजस्थान के चूरू जिले के बिदासर थाना क्षेत्र में रविवार (17 मई) को एक दर्दनाक हादसा हो गया. कस्बे के निकटवर्ती गांव मानपुरा की रोही में स्थित एक ढाणी में बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो सगी बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे के समय दोनों बच्चियां झोपड़ी के अंदर सो रही थीं. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.

चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग

जानकारी के अनुसार खेत में बनी झोपड़ी में चूल्हा जल रहा था. इसी दौरान तेज हवा चलने से चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. उस समय झोपड़ी में 11 साल की मोनिका और 9 साल की डाली सो रही थीं. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बच्चियों को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल पाया.

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी झोपड़ी में फैल चुकी थी. कुछ ही देर में झोपड़ी ढह गई, जिसके नीचे दबने से दोनों मासूम बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

शादी के समय पत्नी बालिग तो पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं करा सकती, HC का बड़ा फैसला

सूचना पर SDM और ASP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना पर बिदासर पुलिस, डीएसपी नेमीचंद, पटवारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. दोनों बच्चियों के शवों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया. बाद में बिदासर एसडीएम अम्मीलाल यादव और सुजानगढ़ एएसपी सतपाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

Jodhpur News: 28 साल पुराना काला हिरण शिकार मामला, राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई आज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *