Headlines

‘लॉक अप 2′ से अलायंस’ तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा ‘भोजपुरी बवाल’, जानें कब और कहां देखें


Bhojpuri Bawaal Streaming On Jio Hotstar: जब भोजपुरिया स्वैग आता है तो सबकी छुट्टी हो जाती है. वहीं, जहां भोजपुरी स्टार आते ही महफिल वहीं सज जाती है. ‘बिग बॉस’ हो या फिर कोई अन्य शो जब भोजपुरी के बाल और बालाएं आती हैं तो समा कुछ और ही होता है. ऐसे में अब ओटीटी के सारे शोज की छुट्टी करने के लिए आ रहा है ‘भोजपुरी बवाल’. ये सच में बवाल है, जिसमें ना तो स्क्रिप्ट होगी ना ही कोई मिर्च मसाला. सब ऑन कैमरा. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

कब और कहां देख सकते हैं ‘भोजपुरी बवाल’?

शो ‘भोजपुरी बवाल’ ऐलान के बाद से ही काफी चर्चा में है. इस शो को लेकर जानकारी सामने आई है कि इसमें ना को कोई स्क्रिप्ट है और ना ही कोई फिल्टर है. इसमें काफी हंगामा मचने वाले है. ‘लॉकअप 2’ और ‘अलायंस’ जैसे शोज जहां धमाल मचा रहे हैं. वहीं, ‘भोजपुरी बवाल’ इनकी छुट्टी करने के लिए आ रहा है, जिसमें बवाल ही बवाल है. वहीं करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ भी आने वाले हैं. ऐसे में अब ओटीटी पर कड़ा मुकाबला होने वाला है. 

यह भी पढ़ें: 162 करोड़ के पार ‘जन नायकन’, तोड़ा ‘करुप्पू’ समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘भोजपुरी बवाल’ को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है. इसे ओटीटी पर 9 बजे और टीवी पर रात 10.30 बजे देख सकेंगे. ‘बिग बॉस 19’ भी इसी समय पर टेलीकास्ट किया गया था. प्रोमो में निरहुआ ने आम्रपाली दुबे से कहा था, ‘ये शो बिग बॉस भी ऊपर जाएगा. बवाल तो होना तय है.’

‘भोजपुरी बवाल’ में कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल?

वहीं, बात की जाए कि ‘भोजपुरी बवाल’ कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं तो इसमें भोजपुरी का तड़का लगेगा. स्टार्स की पर्सनल लाइफ के राज से पर्दा उठेगा. इसमें निरहुआ दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ ही काजल राघवानी, पवन सिंह और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गज दिखाई देने वाले हैं. शो के कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं, जिसमें बवाल मचते हुए देखा गया था. पवन सिंह का पारा पहले ही हाई हो गया था. ऐसे में स्ट्रीमिंग के साथ ही शो देखना और भी दिलचस्प हो गया है.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए प्रोमो में आम्रपाली दुबे पर काजल राघवानी आरोप भी लगाते हुए नजर आई थीं कि वो उनसे इन्सिक्योर रहती हैं और इसलिए ही निरहुआ को उनके साथ काम नहीं करने देती हैं. दोनों के बीच की कैट फाइट भी मजेदार है, जो इस शो में देखने के लिए मिलने वाली है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *