पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से सनसनीखेज मामला सामना है. तितावी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सागर कश्यप नाम के एक बीजेपी नेता पर एक लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. आरोप यह भी है कि सागर कश्यप ने अपने साथी विशाल के साथ मिलकर लड़की से छेड़खानी की. मामला 18 मई की रात का है, जह लड़की और उसकी मौसेरी बहन खेत में शौच के लिए गई थीं.
आरोप है कि दौरान आरोपियों ने लड़की के कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की थी लेकिन शोर शराबा होने पर युवती के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. यह देख आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस
बताया जा रहा है कि सागर कश्यप नाम का आरोपी बघरा ब्लॉक से मंडल उपाध्यक्ष है लेकिन इस मामले में कोई भी बीजेपी का नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं. बहरहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
पीड़ित लड़की ने पुलिस को क्या बताया?
सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने जानकारी दी है कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव बीरबड से एक लड़री ने तहरीर दी है. 18 मई की रात लगभग 9:30 बजे जब वह उसकी मौसी की लड़की के साथ शौच के लिए खेत में जा रही थी तभी गांव के ही रहने वाले सागर और विशाल के द्वारा उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की गई. इस सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना तितावी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पीड़िता के बयान धारा 180 दर्ज कराई जा रहे हैं. पीड़िता का मेडिकल करा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और शीघ्र ही नामजद व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
