Headlines

पाकिस्तान के ये 11 खिलाड़ी खेल चुके हैं IPL, जानिए कौन किस टीम में था शामिल


इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) जारी है. लीग स्टेज के कुछ मैच बाकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. आखिरी स्पॉट के लिए अन्य टीमों में लड़ाई जारी है, जिसका फैसला कुछ दिन में हो जाएगा. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसमें हर देश का बड़ा खिलाड़ी खेलना चाहता है. हालांकि पाकिस्तानी प्लेयर्स इसमें चाह कर भी नहीं खेल सकते, लेकिन इसी लीग में शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, मिस्बाह उल हक जैसे बड़े पाकिस्तान खिलाड़ी खेल चुके हैं.

IPL का पहला संस्करण साल 2008 में खेला गया था, इसमें विदेशी खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया. शेन वार्न, रिकी पोंटिंग, ब्रैंडन मैक्कुलम, जाक कालिस, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन आदि महान खिलाड़ी पहले सीजन में खेले थे. पहले संस्करण में पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भी हिस्सा लिया था, कोई RCB से तो कोई KKR के लिए खेला था.

KKR लिए खेले 4 पाकिस्तानी प्लेयर्स

शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, उमर गुल और सलमान बट आईपीएल के पहले संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए खेले थे. इस सीजन KKR के कप्तान सौरव गांगुली थे. उमर गुल इस सीजन कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें- अब IPL में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर? पाकिस्तान की छोड़ इस देश की ली नागरिकता

चैंपियन RR में थे 3 पाकिस्तानी खिलाड़ी

सोहैल तनवीर, कामरान अकमल और यूनिस खान IPL 2008 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे. शेन वार्न की कप्तानी में RR पहले संस्करण में चैंपियन बनी थी. सोहैल तनवीर पहले संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे, उन्होंने 11 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें- IPL में 1200 से अधिक डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक का हुआ इस्तेमाल, बड़ा खुलासा

किस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने RCB के लिए खेला था IPL?

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी IPL में डेक्कन चार्जर्स टीम के लिए खेले थे. शोएब मलिक और मोहम्मद आसिफ दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेले थे. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे. उन्होंने RCB के लिए 8 मैचों में 117 रन बनाए थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *