Headlines

‘पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं’, ‘गद्दार’ कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह


राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. उसके बाद ‘आम मादमी पार्टी’ के कार्यकर्ताओं ने हरभजन के घर के बाहर ‘गद्दार’ लिख दिया था, जिसको लेकर खूब बवाल भी मचा. उसी मामले ने दोबारा तूल पकड़ लिया है, क्योंकि एक सोशल मीडिया यूजर ने हरभजन को गद्दार कहा, जिसपर ‘भज्जी’ बुरी तरह भड़क गए और तीखे शब्दों में उसका जवाब भी दिया.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने हरभजन सिंह को गद्दार कहते हुए पूछा – जिस लीडर को आप दिन-रात गाली देते रहते हो. आपने उस राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया, जो उसी लीडर ने आपको दी थी.

इसके जवाब में हरभजन सिंह ने लिखा – सही समय आने पर आपकी हर एक बात का जवाब दिया जाएगा. मैंने आपके किसी भी लीडर को गाली नहीं दी है. मैं अपनी जुबान क्यों गंदी करूं? जो लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं उन्हें पहले अपने लोगों से पूछना चाहिए कि पंजाब राज्यसभा सीट कितने में बेची? अगर वे आपको ना बताएं तो मैं बताऊंगा किसको कितना पैसा मिला और किसने दिया. पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए कैसे किसी को मंत्री बनाया गया. पंजाब को लूटा और हड़प लिया गया.

 

हरभजन सिंह ने एक अन्य शख्स की बात का जवाब देते हुए लिखा कि – वह राजनीतिक पार्टी ही थी, जिसने मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा. सामान्य लोग ऐसा नहीं करते हैं. पार्टी के लोगों को ऐसा करने के निर्देश किसने दिए. इस देश ने मुझे बहुत सारा प्यार दिया है, 20 साल तक मैंने खेल के मैदान पर रहकर देश का मान बढ़ाया है. आपके लोग सोचते हैं कि वे मेरे नाम के साथ कोई टैग लगा देंगे और वह हमेशा के लिए लगा रह जाएगा. यह उनकी घटिया सोच को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2027 में भी खेलेंगे एमएस धोनी? CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से मिला जवाब

एमएस धोनी स्कैम? दिग्गज ने चेन्नई सुपर किंग्स पर लगाए धोखा देने के आरोप, जानें क्या है पूरा मामला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *