Headlines

दारुल उलूम परिसर में 14 फीट गहराई में ‘शिव मंदिर’ का दावा, हिंदू रक्षा दल ने ASI जांच की मांग


सहारनपुर में हिंदू रक्षा दल ने देवबंद स्थित प्रतिष्ठित दारुल उलूम परिसर में 14 फीट की गहराई में प्रचीन शिव मंदिर होने का दावा किया है. हिंदू रक्षा दल ने 14 फीट गहराई में दबे प्राचीन शिव मंदिर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. संगठन का कहना है कि उन्हें विभिन्न स्थानीय स्रोतों और जनभावनाओं के आधार पर यह जानकारी मिली है. कहा कि मामले की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाने चाहिए.

हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी गौरव कोरी के नेतृत्व में दिये गए ज्ञापन में प्रशासन से कहा गया है कि यदि परिसर में कोई प्राचीन मंदिर या हिंदू धार्मिक अवशेष मिलते हैं तो उन्हें सुरक्षा के साथ संरक्षित किया जाए और हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए. संगठन ने जांच प्रक्रिया पुरातत्व विभाग और संबंधित विशेषज्ञों की निगरानी में कराने की भी मांग की, ताकि सच्चाई सार्वजनिक रूप से सामने आ सके.

मऊ में पाकिस्तानी महिला की मौत से हड़कंप, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

सांसद इकरा हसन पर कार्रवाई की मांग

इसी के साथ संगठन ने सांसद इकरा हसन के खिलाफ थाना सदर बाजार में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग भी की है. हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में वायरल एक वीडियो में सांसद द्वारा पुलिस अधिकारियों से अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का संकेत मिलता है.

इकरा हसन मामले में प्रशासन ने निष्पक्ष जांच की मांग

गौरव कोरी ने कहा कि यदि ये आरोप सत्य पाए जाते हैं तो इससे पुलिस विभाग का मनोबल कमजोर होता है और आम जनता में कानून-व्यवस्था को लेकर गलत संदेश जाता है. प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में सरकारी अधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने के प्रयासों पर अंकुश लग सके.

बृजभूषण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *