मध्य प्रदेश के सिवनी से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे जानकर सवाल उठता है कि क्या किसी और के घर से आई बेटी का ससुराल में कोई अस्तित्व नहीं होता? क्या वह ससुराल वालों की संपत्ति हो जाती है और उसके जीने-मरने का अधिकार पति, सास ससुर या जेठ को मिल जाता है? दरअसल, सिवनी में एक महिला की शादी के 12 दिन बाद हत्या कर दी गई. उसे उसके जेठ ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला.
बताया जा रहा है कि 10 मई को शादी के बंधन में बंधी सुनीता मरकाम की उसके ही जेठ ने हत्या कर दी. आरोपी जेठ वारदात के समय नशे की हालत में था. आरोप है कि वह नवविवाहिता के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. महिला द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया. हमले में सुनीता मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
छोटे भाई की शादी पहले होने से नाराज था आरोपी
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अब फरार आरोपी जेठ की तलाश जारी है. बताया जा रहा है घरवालों ने आरोपी जेठ से पहले छोटे भाई की शादी कर दी थी, जिस बात को लेकर वह नाराज था. वजह से उसने नई बहू से अश्लील हरकत की और फिर विवाद बढ़ने पर उसकी हत्या कर दी.
आरोपी की भांजी पिंकी ने बताया कि उसके मामा ने पहले सुनीता को मारने के लिए हंसिया उठाई थी, लेकिन किसी तरह से उसके हाथ से हथियार छीनकर फेंक दिया गया. बाद में आरोपी गुस्से में चिल्लाते हुए फिर सुनीता को मारने गया. कुछ समय बाद छोटे मामा (सुनीता का पति) मौके पर पहुंचा. घरवालों के चिल्लाने पर आरोपी घर से भाग गया और तबसे फरार है.
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना जिला अस्पताल में चार्जर विवाद पर नवजात को लेकर भागा युवक, लोगों ने बचाई जान
