विश्व प्रसिद्ध भगवान काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर ने सभी को झकझोक दिया है. वाराणसी को घाटों का शहर कहा जाता है, उसी वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट से एक सैलानी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, अब पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
वाराणसी का नामो घाट शहर का सबसे खूबसूरत घाट माना जाता है. यहां रोजाना भारी संख्या में पर्यटक देश-विदेश से पहुंचते हैं. इसी बीच 24 मई की सुबह एक ऐसी घटना हुई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. सोनभद्र से पहुंचे पांच युवाओं के समूह का वहां तैनात निजी गार्ड से किसी बात को लेकर झड़प हो गई, मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान सोनभद्र से आए एक पर्यटक की बाउंसरों ने पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
सोनभद्र से नमो घाट पहुंचे थे पर्यटक
बताया गया है कि सोनभद्र से पांच युवाओं का समूह वाराणसी के नमो घाट पहुंचा था, इसी बीच वाराणसी के नमो घाट स्थित गेट 2 पर तैनात निजी घाट से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि वहां तैनात बाउंसरों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. इसमें एक युवक को गंभीर चोट आई जिसको अस्पताल भेजा गया , जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई. युवक का नाम राजेंद्र जायसवाल बताया जा रहा है.
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में एसीपी विजय प्रताप का कहना है कि वाराणसी के नमो घाट पर तैनात निजी गार्ड से किसी मामले को लेकर युवकों की कहासुनी हुई थी और इसके बाद मारपीट हुई. इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और उन पर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं.
नोएडा में देर रात खूनी वारदात, छत पर सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला, महिला की मौत
