केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) गाजियाबाद कमिश्नरेट की एंटी-इवेजन शाखा ने साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन स्थित एक रिहायशी परिसर में चल रही अवैध पान मसाला और तंबाकू निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.
‘CITI’ पान मसाला, ‘AJ-07’ तंबाकू उत्पादों की मिली पैकिंग मशीनें
CGST अधिकारियों ने CGST Act 2017 और HSNS Act 2025 के तहत छापेमारी की. जांच में मौके पर ‘CITI’ पान मसाला और ‘AJ-07’ तंबाकू उत्पादों की पैकिंग के लिए इस्तेमाल हो रही दो पाउच पैकिंग मशीनें और एक सीलिंग मशीन चालू हालत में मिलीं. छापेमारी के दौरान तैयार माल, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री, मशीनरी और कई डिजिटल सबूत जब्त किए गए. इसके अलावा करीब 20 लाख रुपये कीमत के तंबाकू उत्पाद भी बरामद हुए हैं.
जांच में सामने आया कि बिना जरूरी रजिस्ट्रेशन और बिना ड्यूटी/सेस जमा किए पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का अवैध निर्माण और सप्लाई की जा रही थी. अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अब तक ₹17.88 करोड़ से अधिक की राजस्व चोरी का पता चला है, जबकि GST देनदारी का आकलन अभी जारी है.
गोरखपुर MMMUT को मिली पहली महिला कुलपति, प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा संभालेंगी कमान
कार्रवाई में दो आरोपियों को कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
कार्रवाई के बाद संचित सेठ और मोहसिन खान को गिरफ्तार कर सक्षम अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. CGST गाजियाबाद के अपर आयुक्त (एंटी-इवेजन) साहिल सेठ ने कहा कि पान मसाला और तंबाकू सेक्टर में टैक्स चोरी और अवैध निर्माण के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. वहीं सहायक आयुक्त (एंटी-इवेजन) खुशबू ओबरॉय ने बताया कि पूरे सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है.
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
