Headlines

प्लेऑफ की चारों टीमें तय, RCB-SRH-GT के बाद राजस्थान ने किया क्वालीफाई; अब किससे कौन भिड़ेगा?


IPL 2026 Playoff, Qualifier-1 and Eliminator Teams: आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए चारों टीमें तय हो गई हैं. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टॉप-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में कदम रखा था. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने अपना नाम दर्ज कराया था. अब राजस्थान भी लिस्ट में शामिल हो गई है. 

चारों टीमें तय होने के बाद अब एक सवाल यह उठ रहा है कि प्लेऑफ में चारों टीमों के मुकाबले कैसे होंगे? कौन सी टीम किससे खेलेगी? यहां आपको इसका आसान भाषा में जवाब मिलेगा कि अब किससे कौन भिड़ेगा?

आरसीबी और गुजरात के बीच होगा क्वालीफायर-1

टॉप-2 टीमों के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं. दोनों के बीच क्वालीफायर-1 होगा. यह मुकाबला 26 मई (मंगलवार) को धर्मशाला में होगा. 

हैदराबाद और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर 

टेबल में तीसरे और चौथे पायदान पर समाप्त करने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलती हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें टेबल में क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है. दोनों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. 

टॉप-2 टीमों के पास 2 मौके, एलिमिनेटर में हार के साथ टीम बाहर 

टॉप-2 में रहकर क्वालीफाई-1 खेलने वाली टीमों के पास 2 चांस होते हैं. क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम डायरेक्ट फाइनल में जगह हासिल करती है. वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलता है. क्वालीफायर-2 में जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनती है. दोनों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाता है. 

वहीं एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाता है और जीतने वाली टीम क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ती है. क्वालीफायर-2 का मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां एलिमिनेटर मैच होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस दफा कौन सी टीम चैंपियन बनती है. 

 

यह भी पढे़ं: साउथ के दिग्गज हीरो राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी? दुनिया के सामने कबूल की गलती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *