Headlines

टूटते-टूटते बचा सूर्यकुमार यादव का IPL में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, इस विदेशी प्लेयर ने रचा इतिहास


मुंबई इंडियंस बहुत पहले आईपीएल 2026 से बाहर हो गई थी. मगर टीम के सलामी बल्लेबाज रायन रिकल्टन ने अपने आखिरी लीग मैच में ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है.

रायन रिकल्टन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 12 रन बनाए और इस छोटी सी पारी में एक छक्का लगाया. एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रायन रिकल्टन ने सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है. रिकल्टन ने इस सीजन 38 सिक्स लगाए, जबकि सूर्यकुमार ने पिछले सीजन MI के लिए इतने ही छक्के लगाए थे.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (MI)

  • 38 छक्के – सूर्यकुमार यादव – IPL 2025
  • 38 छक्के – रायन रिकल्टन – IPL 2026
  • 31 छक्के – सनथ जयसूर्या – IPL 2008
  • 30 छक्के – ईशान किशन – IPL 2020

टी20 क्रिकेट के कुल आंकड़ों को मिलाकर देखें तो मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अब तक 288 छक्के लगाए हैं. इस फेहरिस्त में सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 156 छक्के हैं.

रायन रिकल्टन के लिए यह सीजन काफी अच्छा गुजरा है. वो आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 12 मैचों में 448 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी बनाए.

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए आज तक कोई बल्लेबाज एक सीजन में 40 छक्कों का आंकड़ा नहीं छू पाया है. मगर इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 53 छक्के लगा दिए हैं. वो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान-मुंबई मैच में हो गया लफड़ा! बीच मैदान में जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया; वीडियो हुआ वायरल

IPL में प्लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलती है? जानें CSK और LSG को मिलेगा कितना पैसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *