Headlines

Orange and Purple Cap IPL 2026: पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर की एंट्री, सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप


आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का अंत हो चुका है. 70 मुकाबलों के बाद अब प्लेऑफ के रोमांच की बारी है. रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन दमदार रहा. इस मुकाबले में 3 विकेट लेने के साथ ही आर्चर पर्पल कैप की रेस में टॉप 3 में शामिल हो गए हैं.

आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. आईपीएल 2026 में आर्चर 14 मुकाबलों में अब 21 विकेट निकाल चुके हैं और वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. आर्चर ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज को पीछे छोड़ दिया है.

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है. भुवनेश्वर 14 मुकाबलों में 24 विकेट निकाल चुके हैं. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 24 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. वहीं, राशिद खान 14 मुकाबलों में 19 विकेट लेने के साथ ही पर्पल कैप की रेस में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर की शोभा बढ़ा रही है. सुदर्शन 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 638 रन बना चुके हैं. सुदर्शन के जोड़ीदार और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 13 मुकाबलों में 616 रन बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 606 रनों के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 14 मुकाबलों में 593 रनों के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं. राहुल ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 60 रनों की दमदार पारी खेली थी. राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 583 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *