Headlines

‘कारनेज…’ वैभव सूर्यवंशी की पारी पर आया क्रिस गेल का रिएक्शन, कर दी बड़ी भविष्यवाणी


वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को इतिहास रच दिया, उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया. गेल भी इस आतिशी पारी के बाद वैभव के फैन हो गए, उन्होंने 15 वर्षीय बल्लेबाज को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी. राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है.

क्रिस गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे, तब से एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह पहले नंबर पर थे. बुधवार को वैभव सूर्यवंशी ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया, उनके अब कुल 65 छक्के हो गए हैं. सीजन शुरू होने से पहले वैभव ने कहा था कि वह गेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं, एलिमिनेटर में वह इस रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब आ गए थे. उन्हें एक गेंद पर 3 रन चाहिए थे, लेकिन वह बॉउंड्री पर कैच आउट हो गए. गेल ने इसको लेकर भी प्रतिक्रिया दी और भरोसा जताया है कि वह इसे भी तोड़ देंगे.

‘Carnage वैभव सूर्यवंशी’

क्रिस गेल ने वैभव सूर्यवंशी की पारी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “कारनेज वैभव सूर्यवंशी, अनलकी, लेकिन तुम वहां तक भी पहुंचोगे.” क्रिकेट में कारनेज का मतलब वो बल्लेबाज होता है जो हर गेंदबाजों पर तेज गति से रन बनाता है. सभी की गेंदों पर रन मारता है. यहां गेल ने उन्हें अनलकी भी बताया क्योंकि वह सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए, उन्होंने भविष्यवाणी की है कि वह इस रिकॉर्ड को भी तोड़ ही देंगे.”

यह भी पढ़ें- ‘मैं सिलेक्टर होता तो…’, सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान 

क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की, जिसमे वैभव सूर्यवंशी द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स दिए गए थे. उन्होंने इसके साथ लिखा, “आउटस्टैंडिंग वैभव सूर्यवंशी, IPL की नई सिक्स मशीन.” 

वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर, प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. वह पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 600 रन बना दिए हैं. इसके आलावा वह पॉवरप्ले में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने बुधवार को एलिमिनेटर में पॉवरप्ले में 8 छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें- किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेली 15 पारियों में 680 रन बना दिए हैं, अभी ऑरेंज कैप उनके पास है. राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में जाने के लिए गुजरात टाइटंस को हराना होगा. दोनों के बीच क्वालीफायर-2 शुक्रवार को खेला जाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *