Headlines

Krushna Abhishek Birthday: करोड़ों के मालिक हैं गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक, मुंबई से लेकर कैलिफोर्निया तक फैली है प्रॉपर्टी, जानें- नेटवर्थ


भारत के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक भले ही गोविंदा के भांजे हैं, लेकिन उन्होंने बिना किसी सहारे अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. कृष्णा ने कम समय में जो मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन है. यही वजह है कि आज कृष्णा अभिषेक करोड़ों के मालिक हैं. वो बेहद लैविश लाइफ जीते हैं. आइए कृष्णा अभिषेक के 43वें बर्थडे पर उनकी नेटवर्थ जानते हैं.

फैंस के दिलों में राज कर रहे कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक पिछले 3 दशक से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आती है. कृष्णा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें स्टारडम कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से मिला. इस शो में कृष्णा अभिषेक कभी धर्मेंद्र तो कभी जैकी श्रॉफ की मिमिक्री करते नजर आते हैं. वहीं, सपना पार्लर वाली और मसाज वाली जैसे किरदारों में भी उनका अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. 

40 करोड़ के मालिक हैं कृष्णा अभिषेक
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा अभिषेक की कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है. वो एक महीने में 36 लाख रुपये कमाते हैं. कृष्णा अभिषेक कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में हर एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये लेते हैं. हफ्तेभर में वो 20 से 24 लाख रुपये कमा लेते हैं. इसके अलावा अवॉर्ड शोज और इवेंट्स में अपीयरेंस से भी कृष्णा अभिषेक काफी मोटी कमाई करते हैं. 

ये भी पढ़ें:- मामा गोविंदा के बेइज्जती करवाने वाले दावे पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘उनके विचार नेक्स्ट लेवल के हैं’

जूते-चप्पल रखने के लिए खरीदा घर
कृष्णा अभिषेक को लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है. उनके पास मर्सिडीज-बेंज और ऑडी जैसी महंगी कारें हैं. कृष्णा मुंबई में एक 3BHK अपार्टमेंट के मालिक हैं. कॉमेडियन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ये अपार्टमेंट सिर्फ अपने और अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के कपड़े और जूते-चप्पल रखने के लिए खरीदा था. कृष्णा के इस घर की कीमत करोड़ों में हैं. उनका कैलिफोर्निया में भी एक आलीशान घर है. इस लग्जरी बंगले में बड़ा लॉन, स्विमिंग पूल और जिम जैसी कई शानदार सुविधाएं मौजूद हैं. 

‘लाफ़्टर शेफ़्स’ में दिख रहे कृष्णा अभिषेक
बता दें कि कृष्णा अभिषेक ने साल 2002 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्होंने ‘ये कैसी मोहब्बत है’, ‘हम तुम और मदर’, ‘जहां जाइएगा हमें पाइएगा’ समेत कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कृष्णा अभिषेक को फिल्मों में पहचान नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया. धीरे-धीरे वो भोजपुरी सिनेमा के टॉप स्टार्स में शुमार हो गए. फिलहाल कृष्णा अभिषेक टीवी पर एक्टिव हैं. इन दिनों वो कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ़्टर शेफ़्स’ में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘घुटनों पर गोली मारता है..’ सुनीता आहूजा ने इशारों ही इशारों में कसा पति गोविंदा पर तंज, कृष्णा अभिषेक हुए हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *